फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Priyanka Yadav selected as the best PLV of Haryana

Jind News: प्रियंका यादव का हुआ हरियाणा की सर्वश्रेष्ठ पीएलवी के रूप में चयन

Thu, 06 Nov 2025 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Yadav selected as the best PLV of Haryana
प्रियंका यादव
रेवाड़ी। कानूनी साक्षरता दिवस पर दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में कानूनी तंत्र को सुदृढ़ बनाने पर होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में शहर निवासी प्रियंका यादव बतौर सर्वश्रेष्ठ पैरा लीगल वाॅलंटियर्स (पीएलवी) रेवाड़ी का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

पहले दिन 8 नवंबर को अधिवेशन का उद्घाटन मुख्यातिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा और 9 नवंबर को अधिवेशन समापन होगा। सीजेएम डालसा अमित वर्मा ने प्रियंका यादव को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व और खुशी की बात है कि पहली बार रेवाडी इस राष्ट्रीय अधिवेशन का हिस्सा बनेगा।
विज्ञापन

पूरे हरियाणा से बतौर पीएलवी केवल दो ही लोगों का चयन हुआ है जिसमें एक रेवाड़ी से हैं। यह प्रियंका के द्वारा किए गए समाजहित में निस्वार्थ कार्यों और मेहनत का ही परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका ने कहा कि हरियाणा से सर्वश्रेष्ठ पीएलवी के रूप में चयन गर्व की बात है। इस उपलब्धि का श्रेय मां सविता यादव और गुरु राकेश भार्गव व रजनी भार्गव को जाता है। इस अवसर पर पूर्व रेलवे अधिकारी अनुज भार्गव, रीता भार्गव, नगर पार्षद गिरीश भारद्वाज, रंगकर्मी सतीश मस्तान, पूर्व नगर पार्षद प्रदीप भार्गव, पूर्व प्राचार्य नरेश कुमार चंदेल, विनोद यादव व अन्य ने बधाई दी है।


हमारे लिए गर्व की बात : राकेश
प्रियंका के गुरु और एक कदम मानवता की ओर संस्था के अध्यक्ष राकेश भार्गव ने बधाई देते हुए कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है। इसके अब तक डालसा व सामाजिक कार्यों को देखते हुए इसे चुना गया है। इस अधिवेशन से प्रियंका बहुत कुछ नया सीखकर आएंगी और और उस ज्ञान और जानकारी को जन-2 तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed