फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Private schools remained open even after the announcement of holidays in schools, officials reached the spot and got them closed

स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा के बाद भी खुले रहे निजी स्कूल, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बंद करवाए

Tue, 04 Jan 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Private schools remained open even after the announcement of holidays in schools, officials reached the spot and got them closed
स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जाते अभिभावक। - फोटो : Jind
सरकार ने ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों की 12 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की हुई हैं। इसके बाद कुछ निजी स्कूल सोमवार को खुले रहे। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लगभग एक किलोमीटर के दायरे में निजी व सरकारी स्कूल हैं। सरकारी स्कूलों ने तो छुट्टियां कर दी लेकिन निजी स्कूलों में सामान्य दिनों की तरह ही कक्षाएं लगाई गई थी। निजी स्कूलों के खुलने की जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास पहुंची तो अधिकारियों ने खुद मौके पर जाकर निजी स्कूलों को बंद करवाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश में ओमिक्रॉन संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए अभी 12 जनवरी तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। इसमें स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय व आईटीआई सहित कोचिंग शिक्षण संस्थान शामिल हैं। लेकिन सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के बावजूद निजी स्कूलों ने मनमानी करते हुए स्कूलों को खुला रखा और बच्चों को स्कूलों में बुलाया गया। दोपहर बाद बच्चों की छुट्टी की गई। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी निजी स्कूल खुलने की सूचना पाकर आनन फानन में निरीक्षण करने पहुंचे और खुले हुए निजी स्कूलों को बंद करवाया गया।
विज्ञापन

सुबह से ही निजी स्कूलों का निरीक्षण किया गया। जो स्कूल खुले मिले, उनकी छुट्टी करवा कर बच्चों को वापस घर भेजा गया। स्कूल संचालकों से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed