फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Private procurement of 6,951 quintals of mustard has taken place at the grain market so far.

Jind News: अनाजमंडी में अब तक हुई 6951 क्विंटल सरसों की प्राइवेट खरीद

Sun, 29 Mar 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Private procurement of 6,951 quintals of mustard has taken place at the grain market so far.
29जेएनडी25: शहर की अनाजमंडी में सरसों की सफाई करते हुए मजदूर। संवाद
जींद। शहर की अनाजमंडी में सरसों की सरकारी खरीद 28 मार्च से शुरू हुई है। इसके दो दिन बीतने के बाद भी सरकारी दुकान पर एक किसान ने भी सरसों नहीं बेची। अब तक 6951 क्विंटल सरसों की प्राइवेट खरीद हुई है। वहीं 5813 क्विंटल सरसों का उठान हुआ है।
विज्ञापन

मंडी में निजी दुकानों पर सरसों के किसानों को ज्यादा दाम मिल रहे हैं। सरसों का सरकारी दाम 6200 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि निजी दुकानों पर सरसों 6900 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है। शनिवार को प्राइवेट खरीद 7100 रुपये प्रति क्विंटल थी। सरकारी एजेंसी पर कम भाव मिलने के कारण किसान सरसों प्राइवेट एजेंसी को बेच रहे हैं।
विज्ञापन

इसके चलते मंडियों में 1210 क्विंटल सरसों ही बची है। मौसम को देखते हुए मंडी से प्रतिदिन सरसों का उठान साथ के साथ करवाया जा रहा है ताकि बरसात में सरसों खराब न हो जाए। प्राइवेट खरीद पर किसान एक से दो घंटे में ही सरसों बेचकर वापस जा रहे हैं। इसके कारण मंडी में किसी किसान को परेशानी नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

दो दिन में कोई भी किसान सरसों को सरकारी दुकान पर नहीं लेकर आ रहा। इसका कारण है कि प्राइवेट पर किसानों को ज्यादा दाम मिल रहे हैं। किसानों को मंडी में निजी दुकानों पर सरसों बेचने में कोई परेशानी नहीं आ रही।
-संजीव कुमार, मंडी सचिव जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article