फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   prinka gandhi arrived in jind

बेटी का खेल देखने भंभेवा पहुंची प्रियंका गांधी

Sun, 08 Nov 2015 12:05 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sun, 08 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
prinka gandhi arrived  in jind
 
विज्ञापन


 कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी शनिवार को गुपचुप तरीके से भंभेवा के तक्षशिला स्कूल में पहुंची। यहां पर वह अपनी बेटी मारिया वाड्रा का बास्केटबाल का खेल देखने के लिए पहुंची थीं।

हरियाणा बास्केटबाल एसोसिएशन द्वारा भंभेवा गांव स्थित तक्षशिला स्कूल में आयोजित सब जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता में प्रियंका की बेटी मारिया वाड्रा खेलने के लिए पहुंची थी। मारिया वाड्रा गुड़गांव की टीम की तरफ से खेल रही थी।
विज्ञापन



दोपहर बाद पहुंची प्रियंका गांधी लगभग तीन घंटे तक तक्षशिला स्कूल में रुकीं और यहां अपनी बेटी का खेल देखा। इसके बाद प्रियंका ने आसपास के खेतों में जाकर काम कर रहे किसानों से खेतीबाड़ी की जानकारी हासिल की और किसानों के साथ खेत में गन्नों का आनंद भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रियंका पास के गांव मालसरी खेड़ा में गईं और वहां महिलाओं से मुलाकात की। प्रियंका गांधी ने लगभग तीन घंटे यहां पर बिताए लेकिन जिला प्रशासन को कानों-कान इसकी खबर नहीं लगी। बाद में प्रियंका के भंभेवा पहुंचने की सूचना प्रशासन के पास पहुंची तो प्रशासन में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में पुलिस प्रशासन भंभेवा पहुंचा लेकिन तब तक प्रियंका गांधी वहां से रवाना हो चुकीं थीं।


हरियाणा बास्केटबाल एसोसिएशन द्वारा भंभेवा गांव के तक्षशिला स्कूल में सब जूनियर बास्केट बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 20 टीमें भाग लेने के लिए पहुंची हैं।

प्रियंका गांधी की बेटी मारिया वाड्रा भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थी। मारिया वाड्रा गुड़गांव की टीम में खेल रही है। इस टीम में मिराया का चेस्ट नंबर पांच है। अपनी बेटी मारिया वाड्रा का खेल देखने के लिए एसपीजी के सुरक्षा घेरे में प्रियंका गांधी भी शनिवार को बिल्कुल गुपचुप तरीके से यहां पहुंची।

प्रियंका गांधी ने लगभग तीन घंटे तक्षशिला स्कूल में बिताए और अपनी बेटी का खेल देखा। इसके बाद प्रियंका सीधे पास के गांव मालसरी खेड़ा पहुंची और यहां पर महिलाओं से बातचीत की।

प्रियंका गांधी के भंभेवा पहुंचने की सूचना मिलने पर काफी संख्या में लोगों का हुजूम प्रियंका को देखने के लिए पहुंचा। इस दौरान लोगों ने अपने-अपने मोबाइलों से प्रियंका के फोटो लेने का प्रयास किया लेकिन एसपीजी की टीम ने फोटो नहीं लेने दिए।

प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 20 टीमें भाग लेने के लिए पहुंची थी। इसमें 14 टीमें लड़कों की और छह टीमें लड़कियों की थी। तक्षशिला स्कूल के निदेशक डॉ. कुलबीर और एसोसिएशन के महासचिव प्रो. दलबीर सिंह खर्ब ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लड़कों की टीम में जींद की टीम ने पानीपत की टीम और रोहतक की टीम ने गुड़गांव की टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश पाया। लड़कियों में गुड़गांव की टीम ने कैथल की टीम को हराया।


 प्रो. खर्ब ने बताया कि रविवार को क्वार्टर फाइनल के लिए कैथल व कुरुक्षेत्र तथा फरीदाबाद व हिसार की टीम में मुकाबला होगा।

प्रशासन की फूली सांस
प्रियंका गांधी के पहुंचने की सूचना जैसे ही मिली, अधिकारियों की सांसें फूल गई। किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के पास इसकी जानकारी नहीं थी। पुलिस के शीर्ष सूत्रों के अनुसार जिस समय प्रियंका गांधी के आने की सूचना मिली, वे जा चुकीं थीं। वहीं एसएसपी अभिषेक जोरवाल के अनुसार पुलिस के पास सूचना थी, लेकिन एसपीजी के निर्देशों के अनुसार वहां सुरक्षा नहीं लगाई गई। एसएसपी के अनुसार सादी वर्दी में तीन-चार लोगों को तैनात किया गया था। हालांकि एसएसपी कार्यालय के अधिकारी इससे साफ मना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed