{"_id":"6872a8d5c3f861dd140b8d52","slug":"principal-baljeet-goyat-received-balbir-chand-memorial-teacher-award-jind-news-c-199-1-jnd1002-137716-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्राचार्य बलजीत गोयत को मिला बलबीर चंद स्मृति शिक्षक सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्राचार्य बलजीत गोयत को मिला बलबीर चंद स्मृति शिक्षक सम्मान
विज्ञापन
12जेएनडी28-प्राचार्य बलजीत गोयत को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रोत स्वयं
12जेएनडी28
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। प्रसिद्ध शिक्षाविद् और सनातन धर्म शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक रहे बलबीर चंद गुप्ता की छठी पुण्यतिथि पर मानव मित्र मंडल और प्रगतिशील समाज की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना के प्राचार्य बलजीत गोयत को बलबीर चंद स्मृति शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अध्यापक प्रदीप जागलान ने बलजीत गोयत के शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें एक जिम्मेदार, अनुशासित और प्रेरणादायक शिक्षक बताया। सम्मान प्राप्त करने के बाद प्राचार्य बलजीत गोयत ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है और वे इसे एक जिम्मेदारी के रूप में निभाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाता ही नहीं, बल्कि समाज निर्माण में भी बड़ी भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर 15 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति व शैक्षणिक उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय बलबीर गुप्ता को श्रद्धा सुमन अर्पित करने से हुई। गायक राहुल शर्मा ने प्रेरणात्मक गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
नगर परिषद के पूर्व प्रधान भारत भूषण गर्ग, प्रदीप नैन और मेवा सिंह नैन सहित अन्य वक्ताओं ने बलबीर गुप्ता के योगदान को याद किया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों को प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर अनिल गर्ग, वीरेंद्र मलिक, रेणुका गौतम, रानी चितारा, प्रवीण पांचाल, अचल मित्तल, नरेंद्र गर्ग, सविता शर्मा और इंदू भी मौजूद रहे।