फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Principal accused of doing obscene acts with girl students arrested

Jind News: छात्राओं से अश्लील हरकत करने का आरोपी प्राचार्य गिरफ्तार

Sun, 05 Nov 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 05 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Principal accused of doing obscene acts with girl students arrested
04जेएनडी46 : पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्राचार्य करतार सिंह। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद/नरवाना। उचाना के एक राजकीय स्कूल में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी प्राचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को प्राचार्य को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस प्राचार्य को रिमांड में लेकर पूछताछ भी कर सकती है। महिला आयोग ने पुलिस को 24 घंटे में आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए थे, लेकिन पुलिस 48 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर सकी।

उचाना के एक राजकीय स्कूल की छात्राओं ने पांच पेज का पत्र भेज कर प्राचार्य पर अश्लील हरकत व प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। मामले के तूल पकड़ने पर शिक्षा विभाग ने आरोपी प्राचार्य को सस्पेंड कर दिया था। पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर प्राचार्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मामले में हरियाणा महिला आयोग ने सज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग की डीईओ, डीएसपी को दो नवंबर को पंचकूला में तलब किया गया था। महिला आयोग को जो जांच रिपोर्ट मिली, उसमें 50 छात्राओं ने प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके अलावा 10 छात्राओं ने प्रताड़ित करने की बात कही थी। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने मामले की निष्पक्षता से जांच करने व आरोपी की धरपकड़ के लिए एसआईटी गठित कर 24 घंटे में गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। डीएसपी अमित भाटिया के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। डीएसपी अमित भाटिया ने बताया कि आरोपी प्राचार्य को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने यह बताने से मना कर दिया कि आरोपी को पुलिस ने कहां से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed