{"_id":"65f1f4c450d8c8d5f6029244","slug":"prime-minister-virtually-launched-pm-suraj-portal-jind-news-c-199-1-jnd1001-114330-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्रधानमंत्री ने वर्चुअल लॉन्च किया पीएम सूरज पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्रधानमंत्री ने वर्चुअल लॉन्च किया पीएम सूरज पोर्टल
Thu, 14 Mar 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से सूरज पोर्टल लॉन्च किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के विभिन्न राज्यों के अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम तथा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम के माध्यम से सहायता प्राप्त लाभार्थियों से सीधा संवाद किया।
जींद व कैथल जिले के 64 लाभार्थियों को पीपी किट, 22 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड व जींद जिले के 22 लाभार्थियों को 25.40 लाख व कैथल जिले के 11 लाभार्थियों को 16.45 लाख रुपये का ऋण दिया गया।राष्ट्रीय निगम के नए ऋणधारक नमस्ते योजना एवं लक्ष्य समूहों, अनुसूचित जाति के अन्य लाभार्थियों से संवाद किया। देश के 470 जिलों के लगभग तीन लाख लोग सीधा कार्यक्रम से जुड़े रहे और 500 से भी अधिक जिलों के एक लाख वंचित लाभार्थियों के खाते में 720 करोड़ की सहायता राशि भेजी गई। कार्यक्रम के दौरान एडीसी डाॅ. हरीश वशिष्ठ ने नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सेनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) के तहत सीवर और सेप्टिक टैंक श्रमिकों को आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड और पीपीई किट भी वितरित की।
नमस्ते योजना का उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नमस्ते योजना का उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करना है। इस कार्यक्रम में नमस्ते स्कीम, पीएम दक्ष एनबीसीएफडीसी बैकवर्ड क्लास लोनिंग, एनएसएफडीसी एससी क्लास लोनिंग, एनएसकेएफडीसी सफाई कर्मचारी स्कीम आदि सरकारी योजनाओं के तहत लोगों को सहायता प्रदान की जाएगी, जो उनके जीवन में एक सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। उन्होंने कहा कि देश के गरीब के हक का पैसा गरीबों को ही मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम सूरज पोर्टल के जरिए वंचित समुदाय को अब सीधे आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी तथा कठिन परिस्थितियों में काम करने वाले सीवर व सेप्टिक टैंक श्रमिकों को पीपी किट व आयुष्मान हेल्थ कार्ड भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्र व प्रदेश सरकार वंचित परिवारों के उत्थान में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही
एडीसी डाॅ. हरीश वशिष्ठ ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार वंचित परिवारों के उत्थान में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद लोगों को पहुंचाते हुए समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम सरकार कर रही है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जन कल्याण पीएम सूरज पोर्टल का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल रूप से किया गया। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरोज देवी, अग्रणी बैंक प्रबंधक विनोद कुमार, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के प्रबंधक जगरूप सिंह मौजूद थे।