फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Prime Minister has demonstrated continuous service and dedication during his tenure: Bedi

प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में निरंतर सेवा और समर्पण का दिया परिचय : बेदी

Thu, 11 Jun 2026 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister has demonstrated continuous service and dedication during his tenure: Bedi
फोटो 6 नरवाना। गुरुग्रंथ के आगे अरदास लगाते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद।
नरवाना। ढाणी स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में बुधवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मंत्री कृष्ण बेदी ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन

उन्होंने गुरुद्वारा सिंह सभा में मत्था टेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना की और संस्था द्वारा लगाई गई छबील में आमजन को पानी पिलाकर सेवा की। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, किसान सम्मान निधि और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में निरंतर सेवा और समर्पण का परिचय दिया है। कोविड-19 महामारी के दौरान भारत ने न केवल अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की बल्कि अनेक देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराकर मानवता की मिसाल पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार अपराध एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है।गुरुद्वारा सिंह सभा के पदाधिकारियों ने मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को सिरोपा एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed