{"_id":"69ea5e4911f488ff7504b8ca","slug":"primary-teachers-classroom-readiness-program-concludes-jind-news-c-199-1-jnd1010-152174-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्राथमिक शिक्षकों का कक्षा तत्परता कार्यक्रम संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्राथमिक शिक्षकों का कक्षा तत्परता कार्यक्रम संपन्न
विज्ञापन
23जेएनडी14: ऑनलाइन सत्र की जानकारी देते हुए राजेश वशिष्ठ जिला समन्वयक एफएलएएन। स्रोत संस्थान
जींद। शिक्षा विभाग द्वारा जिले के 423 सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शिक्षण स्तर को मजबूत करने के लिए वीरवार को कक्षा तत्परता कार्यक्रम की शुरुआत की गई । वीरवार को एक विशेष ऑनलाइन यूट्यूब लाइव सत्र का आयोजन किया गया। इसका संचालन जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने किया।
राजेश वशिष्ठ ने बताया कि इस ऑनलाइन सत्र का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को कार्यक्रम के संचालन के लिए दिशा-निर्देश देना और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम 45 दिनों तक चलेगा। इसमें विद्यार्थियों को बोझिल पढ़ाई के बजाय खेल-आधारित शिक्षण, समूह गतिविधियों, कहानी सुनाने, चित्र पहचानने और गणितीय अवधारणाओं के माध्यम से सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विभाग ने इसके लिए विशेष वर्कशीट्स और मार्गदर्शिका भी तैयार की है। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बच्चों की सीखने की गति के अनुसार ही शिक्षण गतिविधियों का निर्धारण करें।
ऑनलाइन सत्र के दौरान जिले के सभी प्राथमिक शिक्षक अपने-अपने क्लस्टर स्कूलों में एकत्रित हुए। जिला समन्वयक ने स्वयं डिफेंस कॉलोनी स्कूल में उपस्थित होकर शिक्षकों से संवाद किया। सत्र की निगरानी खंड शिक्षा अधिकारियों और क्लस्टर हेड द्वारा की गई। सत्र के अंत में एक पोस्ट-टेस्ट प्रश्नावली आयोजित की गई, जिसे शिक्षकों ने क्यूआर कोड स्कैन कर पूरा किया।
समन्वयक राजेश वशिष्ठ ने कहा कि कार्यक्रम की प्रगति का नियमित मूल्यांकन किया जाएगा और साप्ताहिक रिपोर्ट ली जाएगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा।
वर्जन
निपुण भारत मिशन के तहत जिले के 423 स्कूलों में 45 दिवसीय कक्षा तत्परता कार्यक्रम शुरू किया गया है। यूट्यूब लाइव सत्र में शिक्षकों को खेल-आधारित शिक्षण और बुनियादी दक्षता सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। -राजेश वशिष्ठ जिला समन्वयक एफएलएन, जींद।