फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Prices of vegetables increased one and a half to two times

Jind News: डेढ़ से दो गुना बढ़ा सब्जियों का दाम

Mon, 14 Oct 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 14 Oct 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Prices of vegetables increased one and a half to two times
13जेएनडी19 : सब्जीमंडी में फड़ पर सब्जी लगाकर बेचते विक्रेता। संवाद
जींद। सब्जियों के लगातार बढ़ रहे दाम के कारण रसोई का बजट बिगड़ गया है। इस समय कोई भी सब्जी ऐसी नहीं है जिसका दाम डेढ़ से दोगुना तक न बढ़ गया हो। इस समय मंडी में स्थानीय सब्जियों की आवक नहीं होने के चलते एक सप्ताह में ही टमाटर के दाम दोगुने होकर 50 से 100 रुपये तक पहुंच गए हैं। शिमला मिर्च 120 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
विज्ञापन

एक सप्ताह में ही सब्जियों के दाम डेढ़ से दोगुना तक बढ़ गए हैं। आलू और प्याज का इस्तेमाल हर सब्जी में किया जाता है। इस समय आलू 40 रुपये प्रति किलोग्राम तो प्याज 60 से 70 रुपये किलो तक बिक रहा है। मटर की बात की जाए तो 150 से 200 रुपये प्रति किलो में बिक रही है। टमाटर और प्याज तो सलाद से गायब ही हो चुके हैं। हरी मिर्च और तीखी होती जा रही है। मंडी में इन दिनों मिर्च 120 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता पवन, विकास, अजय ने बताया कि जींद मंडी में टमाटर हिमाचल और नासिक से आता है। काफी समय से आवक कम हो रही है। इसके चलते दाम बढ़ गए हैं। वहीं शिमला मिर्च और मटर की आवक भी दिल्ली व हिमाचल से होती है, लेकिन इनकी भी आवक कम हो रही है। गृहिणी पूजा, सीमा ने कहा कि एक सप्ताह पहले तक मटर 100 रुपये किलो तक बिक रहा था, लेकिन अब 200 रुपये किलो तक पहुंच गया है। एक हफ्ते में टमाटर के दाम भी दोगुने हो गए हैं। इससे सब्जी में तड़का लगाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जियों के दाम प्रतिकिलो
सब्जी
पहले
अब
आलू
35
40
प्याज
50
65
टमाटर
60
100
करेलो
40
50
शिमला मिर्च 80
120
मटर
120
180
गोभी
50
60
गाजर
50
60
बैंगन
35
40
तोरी
35
40
भिंडी
35
40
हरि मिर्च 100
120
घीया
25
30
खीरा
30
40
सब्जियों की आवक बढ़ने पर ही गिरेगा दाम : मोहित
आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन नई सब्जी मंडी के प्रधान मोहित गुंबर ने बताया कि जो सब्जियां अन्य प्रदेशों से जींद पहुंचती हैं, उनकी आवक कम हो गई है। वहीं लोकल स्तर पर पालक, गोभी, भिंडी की आवक धीरे-धीरे हो रही है। जैसे ही आवक बढ़ेगी तो सब्जियों के दाम में कमी आ जाएगी।

13जेएनडी19 : सब्जीमंडी में फड़ पर सब्जी लगाकर बेचते विक्रेता। संवाद

13जेएनडी19 : सब्जीमंडी में फड़ पर सब्जी लगाकर बेचते विक्रेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed