फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Prices of paddy 1121 are not increasing

Jind News: नहीं बढ़ रहे धान 1121 के भाव

Sat, 04 Jan 2025 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Prices of paddy 1121 are not increasing
04जेएनडी13: मंडी में आई 1121 धान फसल। संवाद
उचाना। धान 1121 के भाव बढ़ने का इंतजार किसानों का बढ़ता जा रहा है। इस बार किसानों को भाव बीते साल से कम मिल रहे हैं। आवक जरूर इस बार पांच प्रतिशत बीते साल से अधिक हुई है, लेकिन भाव काफी कम है। इस साल अब तक 357110 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। बीते साल इन दिनों तक 3,39,851 क्विंटल आवक हुई थी। इस साल बीते साल की अपेक्षा 17259 क्विंटल अधिक आवक हुई है। अब की बार भाव अधिक से अधिक 4081 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहे है। बीते साल अधिक से अधिक 4731 रुपये प्रति क्विंटल किसानों को मिल रहे थे। इस साल बीते साल से 700 रुपये प्रति क्विंटल के आस-पास कम भाव मिलने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान सुखबीर, देवा, सूरजा, मंगत ने कहा कि इस बार धान की खरीद के साथ ही भाव बीते साल से कम मिलने लगे थे। भाव बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन भाव नहीं बढ़ रहे हैं। बीते साल से काफी कम भाव मिलने से किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान हो रहा है। मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने कहा कि 1121 धान बीते साले से 17 हजार क्विंटल के आस-पास अधिक आई है। भाव बीते साल से किसानों को कम मिल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed