फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Preparations...Special PTM will be held in primary schools on July 29

Jind News: तैयारी...प्राथमिक विद्यालयों में 29 जुलाई को होगी विशेष पीटीएम

Tue, 28 Jul 2026 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Preparations...Special PTM will be held in primary schools on July 29
फोटो 27जेएनडी08-निपुण हरियाणा मिशन के पांच वर्ष होने पर पोस्टर दिखाते हुए राजेश व​शिष्ठ और अन्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। निपुण हरियाणा मिशन के पांच वर्ष होने पर 29 जुलाई को जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक और निपुण स्टॉल का आयोजन किया जाएगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को निपुण भारत एवं निपुण हरियाणा मिशन की उपलब्धियों से अवगत कराना, बच्चों की सीखने की प्रगति साझा करना तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच सहभागिता को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन

प्रत्येक विद्यालय में लगाए जाने वाले निपुण स्टॉल पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार शिक्षण सामग्री, गतिविधि आधारित मॉडल, भाषा एवं गणित के नवाचार तथा बच्चों की रचनात्मक उपलब्धियों का प्रदर्शन किया जाएगा। विशेष पीटीएम में अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, घर पर अध्ययन के माहौल और दैनिक अभ्यास के महत्व की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही लाडो लक्ष्मी योजना, पैरेंट्स एप और अन्य विभागीय योजनाओं से भी अवगत कराया जाएगा। इस दौरान निपुण विद्यार्थियों और नवाचारी शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों को अधिक से अधिक अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed