फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Preparations for the rally to be held in Peepli have been finalized.

Jind News: पीपली में होने वाली रैली की तैयारियों को मिला अंतिम रूप

Sat, 08 Nov 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 08 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the rally to be held in Peepli have been finalized.
7जेएनडी09: नपा कार्यालय में रोष प्रकट करते सफाईकर्मी। स्रोत कर्मचारी
जुलाना। नगर पालिका संघ हरियाणा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और सीटू के संयुक्त बैनर तले जुलाना नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें नौ नवंबर को कुरुक्षेत्र के पीपली में होने वाली रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में सीटू नेता सुभाष पांचाल, सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान संजय गिल, कर्मचारी नेता ईश्वर ठाकुर ने पदाधिकारियों ने सफाई कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की। भाजपा सरकार ने पिछले 11 सालों में एक भी पक्की भर्ती नहीं की।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों के वेतन में मात्र 2100 रुपये की बढ़ोतरी कर सरकार ने मजाक किया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी सफाई कर्मचारी नौ नवंबर को पीपली पहुंचकर ठेकेदारी प्रथा खत्म करने, सभी कच्चे कर्मियों को एक कलम से पक्का करने, समान काम-समान वेतन, एप हाजिरी खत्म करने और कार्यस्थल पर मौत पर 50 लाख रुपये मुआवजा व परिवार को नौकरी देने जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed