फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Prem Singh Lon appointed State President of Sant Shiromani Guru Ravidas Vishwa Mahapeeth, Haryana.

Jind News: संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बने प्रेम सिंह लोन

Mon, 08 Jun 2026 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Prem Singh Lon appointed State President of Sant Shiromani Guru Ravidas Vishwa Mahapeeth, Haryana.
07जेएनडी17-बायो गैस प्लांट के मामले में हरियाणा कांग्रेस सहप्रभारी जितेंद्र बघेल को ज्ञापन सौंप
नरवाना। संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद प्रेम सिंह लोन नरवाना को महापीठ हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन

महापीठ की ओर से बताया गया कि प्रेम सिंह लोन पहले संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनकी मेहनत, लगन, ईमानदारी और समाज सेवा के कार्यों को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठन से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और प्रेम सिंह लोन को बधाई दी। प्रेम सिंह लोन ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।
विज्ञापन

उन्होंने विशेष रूप से महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, अंतरराष्ट्रीय महामंत्री आत्माराम परमार तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा और संत गुरु रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम किया जाएगा। साथ ही समाज को एकजुट करने और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed