फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Prem Dalal has created a garden of 200 medicinal and flowering plants at home.

Jind News: प्रेम दलाल ने घर में 200 औषधीय और फूलदार पौधों की बनाई बगिया

Sun, 22 Feb 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 22 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Prem Dalal has created a garden of 200 medicinal and flowering plants at home.
22जेएनडी04: घर में सजी बगिया की देखभाल करते हुए प्रेम दलाल। संवाद
जींद। अर्बन इस्टेट निवासी और इनर व्हील क्लब की पूर्व प्रधान प्रेम दलाल ने घर को हरियाली का ऐसा रूप दिया है जो न केवल सौंदर्य का केंद्र बना है बल्कि प्राकृतिक चिकित्सा का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने घर में 200 से अधिक औषधीय और फूलदार पौधे लगाए हैं।
विज्ञापन

पिछले 35 वर्षों से वह इन पौधों की देखभाल कर रही हैं। पढ़ाई के दौरान ही उनको प्रकृति से प्रेम था। प्रेम दलाल एक्साइज विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने ड्यूटी के समय भी अपने कार्यालय को पौधों से सजाया था। अब उनकी इस पहल से प्रेरित होकर दस से अधिक महिला मित्रों ने भी अपने घरों में बगिया विकसित की है।
विज्ञापन

प्रेम दलाल बताती हैं कि उनकी बगिया में तुलसी, एलोवेरा, गिलोय, अश्वगंधा, आंवला, नीम, पुदीना, लेमनग्रास, अदरक, हल्दी, ब्राह्मी, अजवायन, कढ़ी पत्ता, शतावरी, सर्पगंधा, इंसुलिन प्लांट, गुड़हल, चमेली, गेंदा और रातरानी जैसे पौधे शामिल हैं। तुलसी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है जबकि एलोवेरा त्वचा और पाचन के लिए लाभकारी है। गिलोय बुखार और इम्युनिटी के लिए उपयोगी मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्वगंधा तनाव कम करने में सहायक है तो आंवला विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है। नीम प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है और पुदीना पाचन सुधारता है। लेमनग्रास चाय में उपयोग होकर सर्दी-जुकाम में राहत देता है। अदरक व हल्दी सूजन और संक्रमण में कारगर हैं। ब्राह्मी स्मरण शक्ति बढ़ाने में मददगार है। अजवायन व कढ़ी पत्ता पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं।
शतावरी महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है जबकि सर्पगंधा रक्तचाप नियंत्रित करने में सहायक मानी जाती है। इंसुलिन प्लांट मधुमेह रोगियों के लिए लाभदायक बताया जाता है। गुड़हल बालों और हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। चमेली व रातरानी की खुशबू मानसिक शांति देती है और गेंदा त्वचा और कीट नियंत्रण में सहायक है।

बाक्स
प्रकृति से जुड़ाव मन को सुकून देता है
प्रेम दलाल का मानना है कि प्रकृति से जुड़ाव मन को सुकून देता है और जीवनशैली को संतुलित बनाता है। थोड़ी सी जगह और नियमित देखभाल से हर घर में हरियाली लाई जा सकती है। उनका प्रयास यह संदेश देता है कि यदि हर व्यक्ति अपने घर में कुछ पौधे भी लगाए तो न केवल पर्यावरण सुरक्षित होगा बल्कि परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। प्रेम दलाल की बगिया आज प्रकृति प्रेम और आत्मनिर्भर स्वास्थ्य की जीवंत मिसाल बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed