फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pregnant woman referred to Khanpur Medical College, family expressed anger

Jind News: गर्भवती महिला को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, परिजनों ने जताया रोष

Sat, 05 Jul 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 05 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman referred to Khanpur Medical College, family expressed anger
जींद। नागरिक अस्पताल से गर्भवती महिला को खानपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर करने पर माकपा ने एतराज जताया। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी के चलते अस्पताल में व्यवस्थाएं नहीं बन पा रही हैं। इसके विरोध में अस्पताल में धरना देकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

माकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड रमेश चंद्र व जिला सचिव कामरेड कपूर सिंह ने बताया कि नरवाना के बेलरखा गांव से सोनिका नाम की गर्भवती महिला को उसका पति शशिकांत तीन जुलाई को जींद के नागरिक अस्पताल में लाया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे पांच दिन बाद सोमवार को आने को कहा।
विज्ञापन

शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के कारण सुबह ही अस्पताल में आ गए और डॉक्टरों ने सोनिका को एडमिट कर लिया। तीन बजे के बाद खतरे का हवाला देकर इस महिला का खानपुर मेडिकल कॉलेज का पर्चा काट दिया। जिसका महिला के परिजनों ने विरोध किया और सीएमओ आवास के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed