फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Preeti stood first in solo dance and Nancy stood first in general dance.

Jind News: सोलो डांस में प्रीति तो जनरल डांस में नैंसी रही प्रथम

Thu, 06 Feb 2025 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Preeti stood first in solo dance and Nancy stood first in general dance.
05जेएनडी18: स्वर निर्झर कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद
जुलाना। कस्बे के शहीद मेजर संजीव लाठर राजकीय काॅलेज में दो दिवसीय स्वर निर्झर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कालेज के छात्रों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवान मलिक ने की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर पीडब्लूडी विभाग के एसडीओ हरिओम नरवाल ने शिरकत की।
विज्ञापन

हरिओम नरवाल ने कहा कि छात्रों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में अवश्य भाग लेना चाहिए। इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से छात्रों में छुपी हुई प्रतिभा को उजागर करने का मौका मिलता है। सत्यवान मलिक ने बताया कि सोलो डांस में प्रीति ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय और नैंसी तृतीय स्थान प्राप्त किया। जनरल डांस में नैंसी प्रथम रही। वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में आकाश प्रथम, पंकज द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मिमिक्री में बिनी प्रथम और तमन्ना द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

गायन में आकाश प्रथम, रोहित द्वितीय व काजल तृतीय स्थान पर रही। ग्रुप डांस में प्रीति रामबसी प्रथम, नैंसी व अंकुश ने द्वितीय और संजना व श्वेता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कमेटी की इंचार्ज सोनिया देशवाल ने बताया कि स्वर निर्झर कार्यक्रम में विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य विजेंद्र कुमार, नेहा मित्तल, निशु, अभिषेक, सुरेंद्र साहिल, महिपाल, संजय, सुशील, सविता, नीरज धानिया, दीपक भाखर मौजूद रहे।

05जेएनडी18: स्वर निर्झर कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद

05जेएनडी18: स्वर निर्झर कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed