फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pradeep Lather became the district head of the association

Jind News: प्रदीप लाठर बने एसोसिएशन के जिला प्रधान

Sun, 17 Nov 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 17 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Pradeep Lather became the district head of the association
16जेएनडी33: शपथ लेते हुए बहुउद्वेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के नवनियुक्त पदा​धिकारी। स्रोत
जींद। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा का जिलास्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन शनिवार को नागरिक अस्पताल में एसोसिएशन के निवर्तमान संयोजक शक्ति सिंह की अध्यक्षता में हुआ। प्रतिनिधि सम्मेलन में एसोसिएशन के राज्य पर्यवेक्षक के रूप में सुरेश कटारिया, सहदेव आर्य तथा जिला कैथल की प्रधान देवी रानी की देखरेख में जिला कार्यकारिणी का चुनाव करवाया गया।
विज्ञापन

इसमें सर्वसम्मति से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना के प्रदीप लाठर को जिला प्रधान, सुदेश रानी को वरिष्ठ उपप्रधान, सीएचसी अलेवा के गुरनाम को जिला सचिव, नागरिक अस्पताल में कार्यरत अमरजीत को वित्त सचिव चुना गया। इसके अलावा सीएचसी कालवा की नीलम रानी को उपप्रधान, सीएचसी मुआना के राजेश कुमार को सहसचिव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धमतान साहिब में कार्यरत अनवर को प्रेस सचिव, सीएचसी दनौदा के विजय कुमार को संघ सचिव व शक्ति सिंह को सलाहकार चुना गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा ने स्वास्थ्य कर्मियों से अपने कर्तव्य का पालन निष्ठा से करते हुए आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का आह्वान किया। उन्होंने अपनी जायज मांगों को लागू करवाने के लिए एकजुट होकर लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन कर सरकार के सामने अपना पक्ष रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी का कर्तव्य है कि वह जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रशासन व कर्मियों के बीच की कड़ी का कार्य करें। इस अवसर पर विक्रम सिंह, विकास, अनिल लाठर, अजय कुमार, संदीप कुंडू, बिजेंद्र कुमार, नीलम रानी, सुमित्रा देवी, निर्मल सिंह मौजूद रहे।

16जेएनडी33: शपथ लेते हुए बहुउद्वेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारी। स्रोत

16जेएनडी33: शपथ लेते हुए बहुउद्वेशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारी। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed