फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   PPE kit will not return to standards

मानकों पर खरी नहीं उतरी पीपीई किट होगी वापस

Wed, 13 May 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
PPE kit will not return to standards
स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा वापस मांगी गई पीपीई किट, जो अप्रूव नहीं हो पाई। - फोटो : Jind
स्वास्थ्य विभाग के वेयर हाउस से जिला स्वास्थ्य विभाग को मिली पीपीई किट मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा लिए गए सैंपल में यह किट फेल पाई गई है, इसलिए इन पीपीई किट्स को जिला स्वास्थ्य विभाग वापस भेजेगा। इनके स्थान पर दूसरी पीपीई किट्स जिला स्वास्थ्य विभाग को मिलेंगी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते स्वास्थ्य विभाग को लगभग एक हजार पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्वीपमेंट) किट मिली थी। जिला स्वास्थ्य विभाग को यह पीपीई किट स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा निर्धारित वेयर हाउस से मिली थी। वेयर हाउस से जिला स्वास्थ्य विभाग को दवाइयों समेत तमाम उपकरण भी मिलते हैं। गत दिनों जिला स्वास्थ्य विभाग को लगभग एक हजार पीपीई किट मिली थी। जो पीपीई किट मिली थी वह सरकार के मानकों पर खरी नहीं उतरी और उनका सैंपल फेल हो गया। अब स्वास्थ्य निदेशालय ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि इन पीपीई किट को वापस वेयर हाउस भेज दिया जाए तथा उनके बदले दूसरी किट ले आएं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने अपने यहां आई लगभग एक हजार पीपीई किट को चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अलॉट कर दिया था। अब उनसे यह किट वापस मांगी गई हैं। वापस आई किट की संख्या 938 है। अब जिला स्वास्थ्य विभाग इन 938 पीपीई किट को वापस वेयर हाउस भेजेगा।
विज्ञापन

वीरवार को भेजी जाएंगी किट
सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने कहा कि उन्हें वेयर हाउस से ही यह पीपीई किट मिली थी। स्वास्थ्य विभाग के मानकों पर यह किट खरी नहीं उतरी। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने इनको वापस भेजने के निर्देश दिए हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग के पास 938 पीपीई किट हैं, जिनको वापस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed