फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Power went out twice in 10 minutes; treatment administered by the light of a mobile phone torch.

Jind News: 10 मिनट में दो बार गुल हुई बिजली, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किया उपचार

Tue, 21 Apr 2026 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Power went out twice in 10 minutes; treatment administered by the light of a mobile phone torch.
20जेएनडी22: नागरिक अस्पताल में लाइट जाने के बाद चिकित्सक के कमरे में छाया अंधेरा। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में सोमवार को महज 10 मिनट के भीतर दो बार बिजली गुल होने से अस्पताल की उपचार व्यवस्था प्रभावित हो गई और चिकित्सकीय प्रक्रियाएं बीच में ही रोकनी पड़ीं। अंधेरे में मोबाइल की टॉर्च जलाकर चिकित्सकों को उपचार करना पड़ा। अव्यवस्थित बिजली आपूर्ति से मरीजों और चिकित्सकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे अजय, सुनील, मुकेश, महिला रोशनी, गीता ने बताया कि वह उपचार के लिए आए थे। वार्ड में अंधेरा होने के कारण उन्हें परेशानी हुई। खासकर डेंटल विभाग में चल रहे उपचार को भी चिकित्सकों ने बीच में ही रोकना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली नहीं होने के कारण मशीन बंद हो गई और मरीजों के दांतों की फिलिंग व सफाई काम रुक गया। इसी तरह इमरजेंसी में चलने वाली मशीन भी बंद हो गई।
इसके अलावा एक्स-रे व अन्य काम भी बिजली गुल होने से बंद हो गए। अस्पताल कर्मियों के अनुसार बार-बार बिजली जाने से न केवल काम प्रभावित होता है, बल्कि गंभीर मरीजों के इलाज में भी जोखिम बढ़ जाता है। हालांकि अस्पताल में जनरेटर की व्यवस्था है लेकिन अचानक बिजली कटने के दौरान कुछ समय के लिए सेवाएं प्रभावित हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है ताकि उपचार में किसी प्रकार की बाधा न आए। उनका कहना है कि अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण जगह पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए।

बाक्स
कुछ समय के लिए बिजली गुल हो गई थी। बिजली जाने के बाद जनरेटर की सुविधा अस्पताल में है। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी गई। -डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।

20जेएनडी22: नागरिक अस्पताल में लाइट जाने के बाद चिकित्सक के कमरे में छाया अंधेरा। संवाद

20जेएनडी22: नागरिक अस्पताल में लाइट जाने के बाद चिकित्सक के कमरे में छाया अंधेरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article