फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Power out all night in Birbal Nagar; Municipal Corporation did not answer calls.

Jind News: बीरबल नगर में रातभर गुल रही बिजली, नहीं उठा निगम का फोन

Wed, 10 Jun 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Power out all night in Birbal Nagar; Municipal Corporation did not answer calls.
फोटो 11 नरवाना। रजत नागपाल, बीरबल नगर वासी।
नरवाना। मंगलवार रात आई तेज आंधी और खराब मौसम ने बीरबल नगर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया। रात लगभग साढ़े नौ बजे जैसे ही मौसम बिगड़ा पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। शुरुआत में लोगों को लगा कि यह कुछ समय की सामान्य फॉल्ट समस्या है लेकिन देर रात तक सप्लाई बहाल न होने से क्षेत्र को लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी ललित कुमार ने बताया कि साढ़े दस बजे तक बिजली न आने के कारण घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब देने लगे। इसके बाद कई लोगों ने बिजली निगम के हेल्पलाइन नंबरों पर लगातार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन शिकायत दर्ज कराने के लिए किसी कर्मचारी ने फोन नहीं उठाया। बिजली गुल होने का सबसे अधिक असर बुजुर्गों, छोटे बच्चों और महिलाओं पर पड़ा। लोगों को रात घरों के बाहर खुले में बैठ कर गुजरानी पड़ी।
विज्ञापन

बाक्स
घर पर बहन के दो बच्चे आए हुए थे और बच्चे पूरी रात बेचैन रहे। –तरुण बठला, बीरबल नगर वासी।
----------
बिजली निगम को शिकायत संपर्क वाली व्यवस्था को अच्छा करना चाहिए ताकि लोगों को एरिया में बिजली से संबंधित समस्या आ रही है वह अपनी शिकायतें दर्ज करवा सके और उनके जल समाधान हो सके। -रजत नागपाल, बीरबल नगर वासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
बिजली ने आने से पूरी रात घर के बाहर बैठकर गुजारनी पड़ी है सुबह होने के बाद ही घरों के अंदर गए हैं बिजली निगम की यह बहुत बड़ी लापरवाही है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
–मयंक, बीरबल नगर वासी।
बाक्स
बिजली निगम को जब अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए शहर वासी फोन करते हैं तो उनका तुरंत जवाब देते हुए लोगों को समस्या समाधान होने या ना होने के बारे में बता देना चाहिए ताकि लोग अपना धैर्य बना सके और प्रतीक्षा कर सके। –हैप्पी, बीरबल नगर वासी।

सभी की शिकायत सुनीं जाती हैं। निगम का शिकायत नंबर 1912 है। इस नंबर पर लोग कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज नहीं करवाते वह कर्मचारियों के पर्सनल नंबर पर शिकायत करते हैं। रात में ही बिजली व्यवस्था को ठीक कर दिया गया था।
–जोगिंद्र कोशिश, एक्सईएन, बिजली निगम नरवाना।




फोटो 10 नरवाना। तरुण बठला बीरबल नगर वासी। स्रोत कॉलोनी वासी
फोटो 11 नरवाना। रजत नागपाल, बीरबल नगर वासी।
फोटो 12 नरवाना। मयंक, बीरबल नगर वासी।
फोटो 13 नरवाना। हैप्पी, बीरबल नगर वासी।

फोटो 11 नरवाना। रजत नागपाल, बीरबल नगर वासी।

फोटो 11 नरवाना। रजत नागपाल, बीरबल नगर वासी।

फोटो 11 नरवाना। रजत नागपाल, बीरबल नगर वासी।

फोटो 11 नरवाना। रजत नागपाल, बीरबल नगर वासी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed