{"_id":"6929ef2bcc39c2e4c40c578d","slug":"potholes-filled-by-nhai-on-national-highways-started-to-crumble-again-jind-news-c-199-1-sroh1009-144614-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नेशनल हाईवे पर एनएचएआई ने भरे गड्ढे फिर उखड़ने लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नेशनल हाईवे पर एनएचएआई ने भरे गड्ढे फिर उखड़ने लगे
विज्ञापन
28जेएनडी35: गड्ढों में भरा मेटेरियल टूट कर सड़क पर फैला हुआ। संवाद।
- फोटो : पुलिस मुठभेड में पकडा गया आरोपी अर्जुन उर्फ पुतला
नरवाना। दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कुछ समय पहले गड्ढे भरे थे जो उखड़ने लगे हैं। सड़क पर बिखर रहे छोटे-छोटे मेटेरियल के टुकड़े राहगीरों के लिए नए खतरे का सबब बन रहे हैं।
राहगीर राहुल, विक्रम, दिनेश का कहना है कि हाईवे पर लंबे समय से गड्ढों की समस्या बनी हुई थी। एनएचएआई ने इन्हें भरने का काम तो किया लेकिन इस्तेमाल किया गया मेटेरियल टिकाऊ नहीं निकला। इन गड्ढों को समतल कर दिया गया था उनमें से अब भराव सामग्री टुकड़ों में निकलकर सड़क पर फैल रही है।
राहगीर राजेश और ओमप्रकाश ने बताया कि हालात पहले जैसे ही हो गए हैं। एनएचएआई की जिम्मेदारी बनती है कि वह हाईवे पर बने सभी गड्ढों की दोबारा जांच करें व कमी मिलने पर मजबूती से मरम्मत कार्य करवाए। समय रहते स्थिति पर ध्यान नहीं दिया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
वर्जन
गड्ढों में भरे मेटेरियल के निकलने की कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कहीं पर है तो उनकी जांच करवा कर उन्हें दोबारा से ठीक करवा दिया जाएगा।
–अनिल कुमार, रेजिडेंट इंजीनियर, एनएचएआई।