फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Posters of government schemes on roadways buses torn down

Jind News: रोडवेज की बसों पर लगे सरकारी योजनाओं के पोस्टर फाड़े

Sun, 01 Oct 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 01 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Posters of government schemes on roadways buses torn down
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। सब डिपो में कार्यरत चार चालक-परिचालकों ने रोडवेज बसों पर लगे सरकारी योजनाओं के पोस्टर फाड़ दिए। उन्होंने विज्ञापन एजेंसी कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और धमकी भी दी। रोडवेज महाप्रबंधक कमलजीत सिंह ने इस मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने चालक गुरेंद्र पाल, ओमप्रकाश और परिचालक संदीप तथा ओमप्रकाश के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


रोडवेज महाप्रबंधक कमलजीत सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रदेश सरकार ने अधिकृत विज्ञापन एजेंसी के कर्मियों द्वारा 13 सितंबर को रोडवेज की बस नंबर एचआर 56 जीवी 2900 और एचआर 58 जीवी 5014 पर सरकारी योजना से संबंधित प्रचार सामग्री लगाई जा रही थी। नरवाना सब डिपो में चालक गुरेंद्रपाल, ओमप्रकाश, परिचालक संदीप और ओमप्रकाश ने अधिकृत विज्ञापन एजेंसी के कर्मियों को रोका और प्रचार सामग्री को लगाते ही इसे फाड़ दिया। यह नियमों के विरुद्ध है क्योंकि जिस विज्ञापन एजेंसी को सरकार ने अधिकृत किया है, वह एजेंसी रोडवेज की बसों पर अपने विज्ञापन लगाने का काम करती है। रोडवेज के इन चालक-परिचालकों ने सरकार और विभाग का अपमान करने का काम किया है। जांच अधिकारी भीम सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में चालक गुरेंद्र पाल, ओमप्रकाश और परिचालक संदीप तथा ओमप्रकाश के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed