फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Postal Department will deliver Rakhi in a waterproof and attractive envelope

वाटरप्रूफ और आकर्षक लिफाफे में राखी पहुंचाएगा डाक विभाग

Thu, 29 Jul 2021 09:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Postal Department will deliver Rakhi in a waterproof and attractive envelope
राखी भेजने के लिए डाक विभाग में उपलब्ध वाटरप्रूफ व आकर्षक लिफाफा। संवाद - फोटो : Jind
कोरोना के चलते जो बहनें अपने भाइयों के पास राखी बांधने के लिए नहीं जा सकती हैं, अब उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसी बहनें घर बैठे दूरदराज रह रहे भाइयों को राखी भेज सकती हैं। अपने इस कार्य के लिए डाक विभाग का सहारा ले सकती हैं। डाक विभाग वाटर प्रूफ और आकर्षक लिफाफों में राखी को उनके भाइयों तक पहुंचाएगा। विभाग के किसी भी काउंटर से उपभोक्ता यह लिफाफा ले सकता है।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर में इस समय एक हजार लिफाफे मौजूद हैं। वहीं जिले के अन्य डाकघरों में भी पर्याप्त संख्या में लिफाफे उपलब्ध हैं। यदि रक्षाबंधन के लिफाफों की मांग बढ़ती है तो विभाग द्वारा स्टॉक बढ़ा दिया जाएगा। लिफाफों का साइज सामान्य लिफाफे से बढ़ा व रंगीन होने के बावजूद इसका मूल्य 10 रुपये रखा गया है। जबकि सामान्य लिफाफे का मूल्य पांच रुपये है। यह लिफाफा जल्द भीगता या फटता नहीं है। वाटरप्रूफ लिफाफा होने की वजह से इसे सैनिटाइज भी किया जा सकता है। लिफाफे के ऊपर राखी भी बनाई गई है, जिससे लिफाफा और भी आकर्षक लग रहा है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर नहीं पड़ेगी बरसात व कोरोना की छाया
डाक विभाग द्वारा रक्षाबंधन के वाटरप्रूफ आकर्षित लिफाफे तैयार किए गए हैं। बरसात के मौसम में इन लिफाफों के फटने या भीगने का डर नहीं रहेगा। ऐसे में भाई-बहन के प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार पर कोरोना और बारिश का असर नहीं पड़ेगा। साधारण मूल्य व हैपी रक्षाबंधन लिखा आकर्षक डिजाइन का लिफाफा बहनों को काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के सभी डाकघरों में वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध
डाक विभाग द्वारा रक्षाबंधन के त्योहार को ध्यान में रखते हुए वाटरप्रूफ व आकर्षक लिफाफों में बहनों की राखी भाइयों तक पहुंचाएगा। इसके लिए जिले के सभी डाकघरों में लिफाफे पहुंचा दिए गए हैं। कहीं से भी उपभोक्ता स्पेशल लिफाफा ले सकता है। रक्षाबंधन पर डाक विभाग ने उन बहनों की मदद करने की योजना बनाई है, जो अपने भाइयों से दूर हैं। अरुण सिहाग, निरीक्षक, डाकघर जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed