फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   post mortem of the dead body of a young found dead in the farm will be blocked by the post mortem family

खेत में मृत मिले युवक के शव का पीजीआई में दोबारा होगा पोस्टमार्टम, परिजनों ने जाम किया रोड

Thu, 07 Nov 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
post mortem of the dead body of a young found dead in the farm will be blocked by the post mortem family
मंगलवार सुबह गांव राजपुरा भैण निवासी युवक का शव गन्ने के खेत में मिले शव का दोबारा से रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम होगा। मंगलवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा किया गया था, लेकिन परिजनों ने शव नहीं लिया था। बुधवार सुबह परिजनों ने दोबारा शव का पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाने की मांग करते हुए तीन बजे गांव रामराय के बस अड्डे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों आरोपियों की जल्द गिरफ्तार की मांग कर रहे थे। पुलिस के समझाने पर साढ़े चार बजे ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जानकारी के लिए सोमवार रात को गांव राजपुरा भैण निवासी 34 वर्षीय प्रदीप अचानक लापता हो गया था। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के पास ही गन्ने के खेत में मिला था। रात को प्रदीप अपने मकान में पशु बांधने गया था। इसके बाद वह लौट कर नहीं आया था। देर रात तक परिजनों ने उसे ढूंढा भी था, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा था। सुबह प्रदीप का शव सड़क से लगभग एक एकड़ दूर गन्ने के खेत में मिला। प्रदीप के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था, लेकिन मरने से पहले संघर्ष करने का निशान जरूर मिला है। मृतक की पत्नी कौशल्या ने संदेह जताया कि उसके पति की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया था, मगर उन्होंने शव उठाने से मना कर दिया था। बुधवार सुबह परिजनों ने आरोप लगाया कि शव का सही तरीके से पोस्टमार्टम नहीं हुआ। दोपहर को तीन बजे ग्रामीणों व परिजनों ने गांव रामराय में जाम लगाते हुए शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। चिकित्सकों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया है। अब वीरवार को पोस्टमार्टम होगा। लगभग डेढ़ घंटे तक लगाए गए जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं पुलिस ने मंगलवार को ही मृतक की पत्नी कौशल्या की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
सदर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि परिजनों की मांग पर अब शव का पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक में होगा। वीरवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस पहले ही हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed