फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Post mortem of the dead bodies of both the girls, re-buried in the presence of duty magistrate

Jind News: दोनों बच्चियों के शवों का हुआ पोस्टमार्टम, ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दोबारा दफनाए शव

Thu, 27 Jul 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 27 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Post mortem of the dead bodies of both the girls, re-buried in the presence of duty magistrate
नरवाना। दनौदा खुर्द गांव में जिन दो बच्चियों की उनकी मां शीतल ने हत्या की थी, उनके शवों का पोस्टमार्टम बुधवार दोपहर बाद हुआ। बुधवार शाम को लगभग छह बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र भारद्वाज, डीएसपी अमित भाटिया, डॉक्टरों की टीम व पुलिस की मौजूदगी में दोनों बच्चियों के शवों को वापस दफनाया गया। डीएसपी अमित भाटिया ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि गांव दनौदा खुर्द निवासी जगदीप ने सोमवार देर शाम को सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया उसकी शादी दो फरवरी 2022 को सोनीपत जिले के गांव जागसी निवासी शीतल के साथ हुई थी। 15 नवंबर 2022 को शीतल ने दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। इनके नाम जानकी व जानवी रखे गए। दोनों बेटियां पूरी तरह स्वस्थ थी। 12 जुलाई को दोनों बेटियों की अचानक मौत हो गई। जगदीप ने कहा कि वह मजदूरी करता है। 12 जुलाई को वह मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। जब वह दोपहर को वापस आया तो उसे पता चला कि उसकी बेटियों की मौत हो गई। प्राकृतिक मौत समझकर उन्होंने अपनी बेटियों के शवों को दफना दिया। रिश्तेदार वह जानकार दोनों बच्चियों की मौत पर शोक जताने आ रहे थे। इसी बीच उसकी भाभी भतेरी ने बताया कि दोनों बच्चियों को उसकी पत्नी शीतल ने तकिए से मुंह दबाकर मारा है। सोमवार को जब शीतल से दोनों बच्चियों की मौत के बारे में पूछा गया तो उसने दोनों की हत्या करने की बात स्वीकार की। सोमवार शाम को उसने पुलिस को इसकी शिकायत दी। नरवाना पुलिस ने शीतल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मंगलवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। शीतल ने बताया कि उसका अपने पति के साथ झगड़ा रहता था। उसका पति शराब पीकर उससे झगड़ा करता था। इसलिए उसने अपने पति से पीछा छुड़वाने के लिए अपनी दोनों बच्चियों की हत्या कर दी। मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस की मौजूदगी में दोनाें बच्चियों के शवों को निकाला गया और मेडिकल कॉलेज खानुपर में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इसलिए बुधवार को बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। बुधवार शाम को पुलिस की मौजूदगी में शवों को फिर से पूरी क्रिया के साथ दफनाया गया।
विज्ञापन


डीएसपी अमित भाटिया ने कहा कि मंगलवार को पुलिस की कागजी कार्रवाई के चलते देर हो गई थी। इसलिए शवों का पोस्टमार्टम बुधवार को हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed