फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Post-mortem facility to be built in Uchana-Julana; patients to get relief.

Jind News: उचाना-जुलाना में बनेगा पोस्टमार्टम भवन, मरीजों को मिलेगी राहत

Wed, 18 Mar 2026 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Post-mortem facility to be built in Uchana-Julana; patients to get relief.
17जेएनडी18: जुलाना का नागरिक अस्पताल जहां पर शव गृह बनाया जाएगा। संवाद
जींद। उचाना और जुलाना के सरकारी अस्पतालों में ही पोस्टमार्टम की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने काम शुरू कर दिया। सीएमओ ने लोक निर्माण विभाग को दोनों अस्पतालों में पोस्टमार्टम भवन बनाने के लिए पत्र भेजा है। पोस्टमार्टम भवन बनने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अब तक उचाना और जुलाना के अस्पतालों में पोस्टमार्टम की सुविधा नहीं होने के कारण मृतकों के परिजनों को शव लेकर जींद आना पड़ता था। इस प्रक्रिया में न केवल समय की बर्बादी होती थी बल्कि परिजनों को मानसिक और आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

कई बार दूरदराज क्षेत्रों से शव को जींद लाने में ज्यादा समय लग जाता था। इससे स्थिति और अधिक संवेदनशील हो जाती थी। सीएमओ ने हाल ही में उचाना और सफीदों के अस्पतालों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने वहां के चिकित्सकों के साथ बैठक कर आवश्यक सुविधाओं और संसाधनों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि पोस्टमार्टम भवन के निर्माण के लिए कुछ आवश्यक व्यवस्थाओं और ढांचे में सुधार की जरूरत है। इसके बाद संबंधित विभाग को पत्र लिखकर भवन निर्माण के साथ-साथ मौजूदा कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
पोस्टमार्टम भवन बनने के बाद स्थानीय स्तर पर ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। इससे जहां एक ओर जींद के सिविल अस्पताल पर दबाव कम होगा वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के लोगों को त्वरित और बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

----------
उचाना-जुलाना के अस्पतालों में लंबे समय से पोस्टमार्टम सुविधा की मांग क्षेत्र के लोगों की ओर से की जा रही थी। इसको पूरा करने के लिए दोनों अस्पतालों में जाकर स्थान का चयन किया गया है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा गया। जल्द ही इसका एस्टीमेट बनाने से लेकर अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद यहां पर शव गृह बनाया जाएगा ताकि किसी हादसे व बीमारी में मौत होने पर क्षेत्र के लोगों को दूर नहीं जाना पड़े। -डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article