फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Portal opened to fill vacant seats in colleges

Jind News: कॉलेजों में रिक्त सीटों को भरने के लिए खोला पोर्टल

Wed, 23 Oct 2024 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Portal opened to fill vacant seats in colleges
22जेएनडी21: राजकीय पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए गठित कमेटी कार्यालय में तैयारी करते हुए। संवाद
जींद। कॉलेजों मेें बची रिक्त सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिला देने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी व पीजी कोर्स के लिए पोर्टल खोला है। पोर्टल 23 अक्तूबर तक खोला गया था। बुधवार को कॉलेजों में दाखिले का अंतिम दिन होगा, क्योंकि पोर्टल 22 अक्तूबर को खोला गया था। अब रिक्त सीटों पर फि जिकल काउंसलिंग के तहत मेरिट के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे। जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा, वह विद्यार्थी बुधवार को रात 12 बजे तक लेट फ ीस के साथ दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन


जिलेभर में यूजी कोर्स में 17 राजकीय व निजी कॉलेजों में लगभग दस हजार सीट हैं। इनमें 2000 के लगभग सीटें फिलहाल रिक्त हैं। इन सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिला देकर पढ़ाई सुनिश्चित करवाने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने कालेजों की मांग पर पोर्टल को खोला है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी कोर्स में दाखिले को लेकर 21 अगस्त को दोबारा से पोर्टल खोला था। इसके तहत यूजी कोर्स में 21 से 30 अगस्त तक ओपन काउंसिलिंग के तहत कॉलेज स्तर पर दाखिले हुए थे। कॉलेजों में खाली सीट रहने के बाद 25 सितंबर को एक दिन के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने पोर्टल खोला था। वहीं जिलेभर के सात कॉलेजों में पीजी कोर्स में लगभग 1140 सीट हैं। पीजी कोर्स में एक अगस्त से लेकर छह अगस्त तक पहली मेरिट लिस्ट जारी की थी। इसके बाद रिक्त सीटों पर इससे पहले पीजी कोर्स में दाखिले के लिए पांच सितंबर से लेकर 12 सितंबर तक पोर्टल खोला गया था। इस दौरान यूजी व पीजी में रिक्त सीटों की संख्या बच गई थी। इनको भरने के लिए अब फिर पोर्टल खोला गया है।
विज्ञापन


बॉक्स

यूजी व पीजी कोर्स में यह बची हैं रिक्त सीटें खाली बची हैं सीट

जींद के राजकीय पीजी कॉलेज में बीए आट्र्स में 600 में से पांच, बीए ज्योग्राफ ी में 40 में से दो, बीबीए में 40 में से तीन, बीकॉम में 220 में से 75, बीसीए में 120 में से छह, बैचलर ऑफ साइंस इन लाइफ साइंस में 150 में से 22 व बैचलर ऑफ साइंस इन फि जिकल साइंस में 300 में से 159 सीट खाली बची हुई हैं। एमकॉम संकाय में 60 में से छह, एमएससी गणित में 40 में सात व पीजीडीसीए में 60 में से 11 सीट खाली बची हुई हैं। सफ ीदों के राजकीय कॉलेज में बीए में 400 में से 15, बीकॉम में 160 में से 88, बीए इंग्लिश ऑनर्स में 40 में से 26, बीएससी फि जिकल साइंस में 120 में 68 व बीएससी लाइफ साइंस में 60 में से दस सीट खाली बची हुई हैं। सरला मेमोरियल कॉलेज में बीए संकाय में 94 व बीकॉम संकाय में 52 सीट खाली बची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

यूजी व पीजी कोर्स में दाखिले के लिए आज आखिरी दिन

यूजी कोर्स व पीजी कोर्स में खाली सीटों पर दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने 21 से 23 अक्टूबर तक पोर्टल खोला था। अभी भी कॉलेज में कुछ संकायों में सीट खाली बची हुई हैं। बुधवार को राजकीय पीजी कॉलेज में फि जिकल काउंसलिंग होगी। जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा उनके पास बुधवार को रात 12 बजे तक लेट फ ीस के साथ निर्धारित फ ीस जमा करवाने का समय रहेगा।

--डॉ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य राजकीय पीजी कॉलेज जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed