फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pond water entered the Model Sanskriti Vidyalaya of Uchana Kalan

उचाना कलां के मॉडल संस्कृति विद्यालय में घुसा तालाब का पानी

Tue, 19 Jul 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pond water entered the Model Sanskriti Vidyalaya of Uchana Kalan
स्कूल में जमा तालाब का गंदा पानी। संवाद - फोटो : Jind
उचाना। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कू ल उचाना कला में बारिश के बाद तालाब का पानी भर गया। यह नहीं बल्कि साथ में लगते खंड शिक्षा अधिकारी उचाना के कार्यालय को भी पानी ने टापू में तब्दील कर दिया। मॉडल संस्कृति होने के बावजूद भी विद्यालय भवन और फर्नीचर किसी भी प्रकार से सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन

मामले पर संज्ञान लेते हुए उपमंडल अधिकारी राजेश खोथ द्वारा मौके पर पहुंचे। आपदा प्रबंधन टीम के द्वारा दो वाटर पंप लगाए गए। इसके चलते अभिभावक अपने छोटे बच्चों को स्कूल से वापस ले गए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे क्योंकि आसपास के क्षेत्र के जहरीले सांप पानी में तैरते हुए देखे गए। भू जल सरंक्षण विभाग द्वारा नए वर्षा जल संग्रहण केंद्र बनाने आरंभ कर दिए गए हैं। विद्यालय में लंबे समय से चारदीवारी का बजट आया पड़ा है।
विज्ञापन

एसडीएम ने निर्देश जारी किए हैं कि जितना शीघ्र हो सके विद्यालय की निशानदेही लेकर के उसकी जमीन में चारदीवारी बनाएं। बारिश समाप्ति के दौर पर विद्यालय चारदीवारी के साथ लगती हुई रिटेनिंग वॉल तालाब की बनेगी। बच्चों की सुरक्षा और विद्यालय की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ लगते तालाब की खुदाई दो भागों में करके पानी संग्रहण की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय रणपाल श्योकंद, खंड शिक्षा अधिकारी विनय जिंदल, नगरपालिका सचिव दीपक कु मार, सांस्कृतिक सचिव मास्टर रामप्रसाद, एआई सुनील कुमार, धर्मवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed