{"_id":"61968fbe07c8ed5a7b688bc1","slug":"pollution-still-at-alarming-level-aqi-at-305-jind-news-rtk630238198","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण अभी भी खतरनाक स्तर पर, 305 रहा एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण अभी भी खतरनाक स्तर पर, 305 रहा एक्यूआई
विज्ञापन
दोपहर बाद करीब तीन बजे सफीदों रोड पर उड़ती धूल। संवाद
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। देश में सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में शामिल होने के बाद भी जिला प्रशासन प्रदूषण को रोकने के लिए गंभीर नजर नहीं आ रहा है। हालांकि पानी छिड़काव के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन वीरवार को भी सफीदों रोड पर दिन भर धूल उड़ती रही। हालांकि प्रदूषण के स्तर में कुछ सुधार हुआ है। फिर भी यह खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। वीरवार को एक्यूआई 305 दर्ज किया गया, जबकि यह 100 तक ही ठीक माना जाता है।
हालांकि प्रदूषण फैलाने वालों की जांच के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम बुधवार रात को शहर में निकली। इस दौरान कोई भी फैक्टरी नहीं चलती मिली। अब पुलिस के साथ अन्य फैक्टरियों की भी जांच की जाएगी। वहीं वीरवार को सफीदों रोड पर दिन भर धूल के गुबार उड़ते रहे। इसे चलते यहां से निकलने वालों को सांस लेने में भी दिक्कत रही।
480 स्थानों पर जली पराली
इस बार जिले में पराली जलने के मामलों में भी कमी आई है। अब तक जिले में 675 स्थानों पर पराली जलने की लोकेशन मिली है। जांच में 480 जगहों पर ही पराली जली मिली। 421 लोगों को कृषि विभाग की टीम ने चालान भेजे हैं। पिछले साल एक हजार से अधिक जगह पराली जली थी। वहीं स्कूलों की छुट्टियां नहीं हुई हैं। जिला शिक्षा अधिकारी मदन चोपड़ा के अनुसार अभी तक सरकार से काई निर्देश नहीं आए हैं।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी ने किया मना
नगर परिषद, जींद के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने कहा कि शहर में पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है। सफीदों रोड पर बीएंडआर ने पानी का छिड़कवा करने से मना कर दिया। यहां सड़क बनाई जा रही है। ऐसे में यहां छिड़काव नहीं करवाया गया।