फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Polling parties leave, voting will be held from 7 am today

नगर परिषद, नगर पालिका प्रधान व पार्षदों के लिए चुनाव आज

Sun, 19 Jun 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Polling parties leave, voting will be held from 7 am today
बस में अपने निर्धारित बूथ के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टियां। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। जींद और नरवाना नगर परिषद, उचाना और सफीदों नगर पालिका के प्रधान और पार्षदों के चुनाव के लिए 19 जून को सुबह सात बजे से लिए मतदान शुरू होगा जो शाम छह बजे तक चलेगा। शनिवार शाम को जिला प्रशासन ने ईवीएम और मतदान सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियों को बूथ नंबर आवंटित कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। जींद में अर्जुन स्टेडियम से सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जींद शहर में एक लाख 20 हजार 205 मतदाता प्रधान व पार्षदों का चुनाव करने के लिए वोट डालेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. मनोज कुमार ने जींद नगर परिषद क्षेत्र की सभी पोलिंग पार्टियों की रिहर्सल करवाई तथा उन्हें सामान देकर चुनाव करवाने के लिए रवाना किया। उन्होंने पोलिंग पार्टियों को निर्देश दिए कि वह चुनाव आयोग के अधीन कार्य कर रहे होते हैं। उन्हें पूर्णरूप से निष्पक्ष होकर चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवाना है। उन्होंने तैनात कर्मियों को सलाह दी कि वह पूरी निष्ठा से चुनाव आयोग की इस डयूटी को करें। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। चुनाव में इस प्रकार की नेटवर्किंग की गई है कि समय-समय पर आब्जर्वर अथवा सुपरवाइजर पोलिंग बूथ पर पहुंचेंगे। उन्होंने पोलिंग पार्टियों को सलाह दी कि वह शाम को ही अपने पोलिंग स्टेशन पर सभी व्यवस्थाओं का मुआयना कर अपना पोलिंग बूथ स्थापित कर लें। यह भी देख लें कि सिटिंग प्लान इस प्रकार से हो कि पीठासीन अधिकारी सभी पोलिंग अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर नजर रख सके। पोलिंग स्टेशन पर बैलेट यूनिट तथा कंट्रोल यूनिट को सही तरीके से स्थापित करने की व्यवस्था शाम को ही कर लेनी है। पोलिंग बूथ पर दो दरवाजे हों ताकि आने और जाने के लिए मतदाताओं को असुविधा नहीं हो। उन्होंने रिहर्सल के दौरान सभी ड्यूटी मजिस्टे्रटों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों, सुपरवाइजरी स्टाफ को निर्देश दिए गए कि वह आबंटित क्षेत्र में चुनाव से जुड़ी सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का मुआयना कर लें। यह भी सुनिश्चित कर लें कि प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर चुनाव करवाने के लिए पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। पोलिंग पार्टियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान एसडीएम मेजर गायत्री अहलावत एवं चुनाव से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed