{"_id":"0071fa78a9e52b2dab0d2600257d91b3","slug":"political-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाना में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाना में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आज
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रविवार को होने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को सांसद राजकुमार सैनी संबोधित करेंगे। ओबीसी बिग्रेड कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश प्रवक्ता सूर्य प्रकाश ने कहा कि सम्मेलन ऐतिहासिक होगा।
सूर्य प्रकाश ने कहा कि 25 अक्तूबर को होने वाले सम्मेलन में पिछड़ा वर्ग के आरक्षण की आवाज को बुलंद किया जाएगा। पिछली सरकार ने जिस प्रकार से पिछड़ा वर्ग के लोगों का आरक्षण छीनने का प्रयास किया, उसके चलते पिछड़ा वर्ग ने सरकार को प्रदेश से चलता किया गया। भाजपा के सांसद राजकुमार सैनी जिस प्रकार से पिछड़ा वर्ग का हित चाहते और पिछड़ा वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं उनका यह कार्य सराहनीय है। इस मौके पर बलवान नंबरदार, रामनिवास रोहिल्ला, रोहताश पांचाल, धर्मेंद्र कश्यप, सुनील जांगड़ा, रामकुमार घोड़ेला, विरेंद्र खटकड़, कृष्ण स्वामी, सत्यनारायण बैरागी, राजेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन