फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Policemen of Haryana should also get the same salary as Punjab.

Jind News: हरियाणा के पुलिसकर्मियों को भी पंजाब के समान वेतन मिले

Sun, 09 Feb 2025 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Policemen of Haryana should also get the same salary as Punjab.
जींद। हरियाणा पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन की मासिक बैठक पुलिस लाइन में प्रेम सिंह बांगड़ की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

सभी पुलिस पेंशनर्स ने सबसे पहले दो मिनट का मौन रखकर देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले सेना व अन्य सशस्त्र बलों के जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी ने पुलिस कर्मचारियों व पेंशनरों की मांगों पर विचार विमर्श किया।
बांगड़ ने कहा कि पुरानी पेंशन लागू की जाए। निजी अस्पतालों का बकाया कैशलेस सुविधा पर खर्च की गई राशि सरकार की ओर से जारी की जाए, ताकि मेडिकल सुविधा मिलनी जारी रह सके। पेंशनर्स की उम्र 65, 70 और 75 होने पर पेंशन में 10, 15 और 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की जाए। मेडिकल भत्ता एक हजार रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये किया जाए, क्योंकि बड़ी उम्र में दवाइयों पर ज्यादा खर्च आता है।
विज्ञापन

आज के इस दौर में हर कर्मचारी और सेवानिवृत्ति के परिवार से कोई न कोई इलाजरत रहता है। केंद्र सरकार व राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियों व पेंशनरों का रोका गया डेढ़ साल का महंगाई भत्ते का एरियर दिया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में सरकार द्वारा स्थाई भर्ती की जाए, क्योंकि जो संख्या घट रही है उससे कानूनी व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के पुलिस कर्मचारियों को भी पंजाब पुलिस के बराबर वेतनमान दिए जाए। पुलिस विभाग में रिक्तियों के अनुसार समय पर योग्यता व वरिष्ठता के अनुसार पदोन्नति दी जाए। इस अवसर पर धर्मबीर राठी, रामकरण हुड्डा, रणधीर, रामकुमार, रामचंद्र, देवीदयाल, रणबीर, सतबीर, वेदपाल दूहन, अजीत, पंजाब सिंह ढिल्लों, संतोष देवी, इंद्र, रामनिवास और राजेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed