फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Policeman molesting a woman in Jind

हरियाणा में खाकी हुई शर्मसार: पुलिसकर्मी पर महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ के आरोप, एसपी के पास पहुंची पीड़िता

Sat, 17 Jan 2026 05:03 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 05:03 PM IST
सार

हरियाणा के जींद में पुलिसकर्मी द्वारा एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि पुलिसकर्मी उसके घर पर नशे की हालत में पहुंचा और छेड़छाड़ कर गंदी गालियां देने लगा। 

विज्ञापन
Policeman molesting a woman in Jind
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक महिला ने टेनरी मोड़ चौकी इंचार्ज एएसआई यशवीर पर शराब पीकर घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंची, लेकिन पुलिसकर्मियों ने महिला को सदर थाने में भेज दिया। 

विज्ञापन


16 जनवरी रात की घटना

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि 16 जनवरी रात को वह अपनी बहन और बच्चों के साथ घर पर थी। इस दौरान देर रात पुलिस चौकी टेनरी मोड़ इंचार्ज यशवीर सिंह आए, जो कि नशे में धुत्त थे। महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिकर्मी जबदस्ती घर में घुस गया। आरोप है कि एएसआई यशवीर ने उनके मकान में आकर महिला से अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


एसपी से की सख्त कार्रवाई की मांग 

पीड़िता ने बताया यशवीर वाहन नंबर एचआर 56 जीवी 1502 में आया था और इसके साथ चालक तथा तीन अन्य पुलिसकर्मी थे, जो कि उनके घर के बाहर खड़े थे। आरोप है कि यशवीर ने महिला की लड़की को गंदी गालियां दीं और बदतमीजी की। महिला ने डायल 112 पर पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। महिला ने बताया कि कुछ समय बाद आरोपी पुलिसकर्मी का फोन आया और उसने महिला को कहीं भी शिकायत ना करने की धमकी दी। पीड़िता ने एसपी से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है और मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। आगामी 4-5 दिनों में जांच पूरी कर ली जाएगी। -कुलदीप सिंह, एसपी जींद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed