फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police take strict action against criminals

Jind News: पुलिस की अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

Fri, 29 Dec 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 29 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Police take strict action against criminals
२८जेएनडी31:सुमित कुमार।
जींद। इस वर्ष में जिला पुलिस ने अपराधियों की धर पकड़ के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाकर अपराधियों को काबू किया है। इसमें पुलिस ने 2023 में हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती और लूट आदि के मामले में एक लाख, 25 हजार, 10 हजार, पांच हजार व दो हजार के नौ वांछित इनामी अपराधियों को काबू किया है।
विज्ञापन

310 पीओ और 115 बेल जंपर, दो मोस्ट वांटेड, दो पैराल जंपरों भी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने 45 हत्या के मामलों में 96 आरोपियों व हत्या के प्रयास के 29 मामलों में 74 आरोपियों को काबू किया। पुलिस ने इनामी अपराधी व सुलझाई गईं मुख्य वारदातों में 22 जून 2023 में हुए गांव किलाजफरगढ़ के बहुचर्चित ब्लाइंड मर्डर के मामले सीआईए स्टाफ जींद ने तीन आरोपियों को काबू किया। मामले को सुलझाने को लेकर डीजीपी हरियाणा द्वारा एक लाख के इनाम की घोषणा की गई थी। लुदाना गांव में एक युवक की कुछ युवकों ने मिल कर हत्या की थी। सीआईए स्टाफ जींद के उपनिरीक्षक मनीष कुमार को हत्या करने वाले युवकों का पता लगा, जब पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दी। अपना बचाव करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के पैरों में गोली मारकर उन्हें काबू किया।
विज्ञापन

उचाना थाना के तहत गांव काब्रछा के सरपंच की गोलियां मारकर हत्या करने के आरोपियों को गांव खटकड़ के पास से पुलिस मुठभेड़ के दौरान काबू किया था। जिसमें दोनों आरोपियों बुलकेश उर्फ भोला नवदीप उर्फ नोदी वासी काब्रछा के पैरों में गोली लगी थी। आरोपी आकाश उर्फ कैंडी जिसने 2019 में एक युवक की गोली मारकर हत्या की थी और चार साल से फरार था व पुलिस भगोड़ा था। जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। उसे जिला पुलिस ने 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। फिरौती मांगने के मामले में पांच हजार के ईनामी विकास उर्फ भालू वासी ढिगाना को पुलिस ने 17 जुलाई को गिरफ्तार किया था। इसी प्रकार हत्या के आरोप में फरार कुलदीप उर्फ सरपंच वासी फतेहगढ़, जिस पर 25 हजार रुपये इनाम था को पुलिस ने 18 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने साल 2023 के दौरान नौ ईनामी बदमाश आकाश उर्फ कैंडी वासी बाल्मिकी बस्ती जींद ईनाम 25 हजार, कुलदीप उर्फ सरपंच वासी फतेहगढ़ जिला जींद इनाम 25 हजार, विकास उर्फ भोलू वासी ढिगाना इनाम पांच हजार, सतपाल उर्फ काका वासी रोहड इनाम दो हजार, दीपक कुमार वासी वार्ड नंबर 10 जुलाना ईनाम 25 हजार, श्यामलाल वासी जुलाना इनाम 25 हजार, विरेंद्र उर्फ मिठ्ठु वासी किलाजफरगढ़, ओमप्रकाश वासी किलाजफरगढ व रमेश उर्फ कोकन वासी मुआना तीनों को एक ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने पर एक लाख रुपये इनाम था को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया

पुलिस टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बेहतर काम किया है। पुलिस ने ईनामी वांछित अपराधियों को एक वर्ष में गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पीओ और बेल जंपर की गिरफ्तारी को लेकर समय-समय पर स्पेशल अभियान भी चलाए गए। आमजन से आह्वान किया कि यदि किसी भी नागरिक को अनैतिक गतिविधि या अन्य किसी भी अपराध की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 01681-245711, 8814011525 व 112 पर सूचित करें।

--सुमित कुमार एसपी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed