फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police stopped the farmers and Khap Chowdhurys going to Mahapanchayat of wrestlers

Jind News: पहलवानों की महापंचायत में जाने वाले किसानों व खाप चौधरियों को पुलिस ने रोका

Mon, 29 May 2023 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the farmers and Khap Chowdhurys going to Mahapanchayat of wrestlers
28जेएनडी10: थाना में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खाप नेता।  संवाद
जींद। दिल्ली में नए संसद भवन पर पहलवानों के समर्थन में होने वाली महिला महापंचायत के लिए जींद से रवाना होने वाले किसानों व खाप नेताओं को पुलिस ने दिनभर हिरासत में रखा। इनको दोपहर बाद लगभग 3 बजे छोड़ा गया। पंजाब की तरफ से जींद होकर जाने वाली ट्रेनें भी देरी से चलाईं ताकि लोग इनमें दिल्ली नहीं जा सके। काफी लोग अपने वाहनों में भी दिल्ली की तरफ गए तो उनको जुलाना पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। कुछ लोग रोडवेज बसों में दिल्ली के लिए रवाना हुए तो उनको बसों से उतार लिया गया। जींद पुलिस ने दिनभर लगभग एक हजार लोगों को विभिन्न थानों में हिरासत में रखा। शाम को खटकड़ टोल को किसानों ने एक घंटे के लिए फ्री भी करवाया। खाप नेताओं ने कहा कि सरकार को इस तानाशाही का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

सुबह चार बजे ही दिल्ली जाने के लिए काफी लोग नरवाना, उचाना, जींद व जुलाना रेलवे स्टेशनों पर पहुंच गए थे। वहीं पुलिस ने रात को ही रेलवे स्टेशनों को पुलिस छावनी में बदल दिया था, जब यह लोग सुबह रेलवे स्टेशनों पर पहुंचे तो इनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया और आसपास लगने वाले थानों में बैठाए रखा। दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेन रात को दो बजे के बाद सुबह नौ बजे तक नहीं चल पाई। काफी लोग अपने वाहनों में दिल्ली के लिए रवाना हुए, लेकिन इनको भी पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। इसके अलावा रोडवेज बस से भी लोगों ने दिल्ली जाने की कोशिश की, जिनको पुलिस ने रास्ते में ही उतार लिया।
विज्ञापन

दातासिंह वाला बॉर्डर पर रोके पंजाब से आने वाले लोग
पुलिस ने हरियाणा के साथ लगते पंबाब बार्डर को एक तरफ से सील कर दिया और नरवाना के रेलवे स्टेशन पर भी भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया ताकि किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा सके। पंजाब से लगभग 300 किसान नरवाना के दाता सिंह वाला बॉर्डर के रास्ते दिल्ली जा रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने नाका लगाकर किसानों को बाॅर्डर पर ही रोक लिया। इसके बाद किसानों ने बाॅर्डर पर ही धरना दे दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं किसान रेल के माध्यम से दिल्ली ना पहुंच जाए, इसको लेकर नरवाना के रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस लगातार पंजाब की तरफ ने आने वाली सभी गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। किसान नेता सुनील बदोवाल ने कहा कि पुलिस तानाशाही करते हुए उन्होंने दिल्ली जाने से रोक रही है। उसके घर के बाहर रात 10 बजे पुलिस ने डेरा डाल दिया था और सुबह छह बजे उन्हें हिरासत में ले लिया और अन्य लोगों को भी उनके साथ सदर थाना व शहर थाना नरवाना में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाप नेताओं को हिरासत में लिया
दिल्ली जा रहे माजरा खाप पंचायत, कंडेला खाप, नेहरा खाप पंचायत के लोगों को पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर जबरदस्ती गिरफ्तार कर लिया। माजरा खाप के प्रधान गुरविंदर सिंह संधू, सचिव महेंद्र सिंह सहारण, प्रवक्ता समुंद्र फोर, जयनारायण जिलेदार, वेदप्रकाश बूरा, छज्जूराम कंडेला समेत सैंकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर सदर थाना में बैठाया। माजरा खाप पंचायत के प्रधान गुरविंदर सिंह संधू ने कहा कि अब सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। कंडेला खाप प्रधान ओमप्रकाश कंडेला ने कहा कि सरकार फसल, पहलवान, किसानों को खत्म करना चाहती है, जिसे किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
हिरासत में लिए जाने के बाद सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
पोली गांव के पास नेशनल हाइवे 352 पर पुलिस ने नाका लगाया था। प्रशासन द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में डीएमसी सुरेंद्र और जुलाना के नायब तहसीलदार प्रतीक कुमार को नियुक्त किया गया था। रविवार को सुबह दिल्ली के जंतर-मंतर पर जा रहे बीबीपुर नौगामा के किसानों को रोका गया और उन्हें हिरासत में लेकर जुलाना थाना में रखा गया। नौगाम खाप के डॉ. दलबीर ने कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है क्योंकि किसान शांतिपूर्वक दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने लगभग 30 किसानों को हिरासत में रखा गया। थाना पहुंचने पर किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया।
नरवाना जंक्शन पर खड़ी रही पंजाब मेल

दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरने को समर्थन देने के लिए खाप पंचायतों और किसानों को रोकने के लिए सभी ट्रेनों को रोक दिया गया। इससे ट्रेन हरियाणा में आने से पहले की रोक दी गई थी। सुबह दो बजकर 32 मिनट पर जींद जंक्शन आने वाली ट्रेन साढ़े नौ बजे के करीब नरवाना जंक्शन पहुंची, लेकिन वहां से ट्रेन को रवाना नहीं किया गया। करीब आधा घंटा उसे रोककर फिर जींद के लिए रवाना किया गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। यात्री पानी के लिए नरवाना स्टेशन पर इधर-उधर भटकते दिखाई दिए।

सुरक्षा कारणों को कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था। दिनभर उनको पुलिस द्वारा चाय, पानी व नाश्ता करवाया गया। सभी लोगों ने पुलिस का सहयोग किया। बाद में उनको छोड़ दिया गया। इस दौरान जिले में कहीं भी शांति भंग नहीं हुई।

--सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक जींद

28जेएनडी10: थाना में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खाप नेता।  संवाद

28जेएनडी10: थाना में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खाप नेता।  संवाद

28जेएनडी10: थाना में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खाप नेता।  संवाद

28जेएनडी10: थाना में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खाप नेता।  संवाद

28जेएनडी10: थाना में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खाप नेता।  संवाद

28जेएनडी10: थाना में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खाप नेता।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed