{"_id":"6872aa6c3e6c5477bb0d98d1","slug":"police-solved-the-mystery-of-robbery-of-50-lakhs-from-jewelers-three-accused-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1009-137711-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पुलिस ने सुलझाई ज्वैलर्स से 50 लाख लूट की गुत्थी, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पुलिस ने सुलझाई ज्वैलर्स से 50 लाख लूट की गुत्थी, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
12जेएनडी23: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। पुलिस प्रवक्ता
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जींद-रोहतक बॉर्डर नहर से गत 7 जुलाई को गांव पौली की तरफ ज्वैलर्स से हुई 50 लाख कीमत के गहनों की लूट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुत्थी को सुलझाने के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया है। जुलाना थाना पुलिस ने ज्वैलर्स की शिकायत पर तीन बाइकों पर सवार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया था।
डीएसपी संजय ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आरोपियों की पहचान जुलाना निवासी सुमित, जुलाना निवासी हरिओम, बुढाखेड़ा का जतिन के रूप में हुई। साइबर और सीसीटीवी की मदद से इन्हें गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि 7 जुलाई को विकास नगर जींद निवासी अनिल सोमवार दोपहर बाद को बाइक पर रोहतक से आधा किलो सोना तथा पांच किलो चांदी के जेवरात लेकर रोहतक से जींद आ रहा था। इनकी कीमत 50 लाख रुपये थी। जींद-रोहतक बार्डर नहर से गांव पौली की तरफ तीन बाइकों पर सवार होकर आए लुटेरों ने अनिल के साथ मारपीट कर असलहा के बल पर जेवरात वाले बैग को लूट कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन
12जेएनडी23: पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। पुलिस : प्रवक्ता