फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police scrutinized the criminal record of the principal accused of molesting girl students.

Jind News: छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी प्राचार्य का पुलिस ने खंगाला आपराधिक रिकार्ड

Tue, 07 Nov 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 07 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police scrutinized the criminal record of the principal accused of molesting girl students.
जींद। उचाना के एक स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोपी प्राचार्य का सोमवार को पुलिस ने आपराधिक रिकार्ड खंगाला है। जिसके चलते उनके पहले के स्कूलों में जाकर पुलिस ने पूछताछ की। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी प्राचार्य द्वारा प्रयोग किए गए सिम कार्डों की भी जांच की।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन को भी कब्जे में लिया है। इसके अलावा स्कूल में लगी सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को भी जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा, ताकि उसके अंदर से डिलीट किए गए रिकार्ड को निकलवाया जा सके। आरोपी प्राचार्य की मंगलवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर अदालत में पेश किया जाएगा। अब तक पुलिस आरोपी से गहनता से जांच कर रही है। प्राचार्य पर लगे कई आरोपों को रिमांड के दौरान स्वीकार भी किया है। उचाना थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। आरोपी की मंगलवार को रिमांड अवधि समाप्त होगी। जिसके बाद अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed