{"_id":"5869483a4f1c1b7675eef6d0","slug":"police-programme-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुलिस की राहगीरी में दिखा जनता का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की राहगीरी में दिखा जनता का जलवा
jind
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
राहगीर कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्रा।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस प्रशासन द्वारा रविवार को नगर परिषद स्थित टाउन हाल पर आयोजित राहगीरी कार्यक्रम ने पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने का प्रयास किया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में राह चलते लोगों ने बिना किसी डर और झिझक के स्टेज पर आकर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ आम लोगों ने जमकर ठुमके लगाए और नाटकों की प्रस्तुती देकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि डीएसपी से लेकर एसएसपी तक जनता के बीच दर्शक बनकर खड़े होकर कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए। गौरतलब है कि पब्लिक और पुलिस के बीच की दूरी को कम करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा नव वर्ष पर नगर परिषद स्थित टाउन हाल पर राहगीर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान कोई भी व्यक्ति स्टेज पर आकर अपनी प्रस्तुती दे सकता था। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों लोगों ने स्टेज पर आकर अपने-अपने ढंग से अपनी प्रस्तुती दी। इसी दौरान एसएसपी शशांक आनंद ने जनता से आह्वान किया वह अपने अधिकारों के प्रति सजग होने के साथ-साथ अपने आसपास होने वाले अपराध के बारे में पुलिस को तुरंत सूचित करें और अपराध को मिटाने में पुलिस का सहयोग करें। जनता के सहयोग के बिना पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में कामयाब नहीं हो सकती है। इसलिए जनता को अपराध को मिटाने के लिए आगे आना होगा। एसएसपी ने कहा कि आज तनाव भरे इस जीवन में इस तरह के कार्यक्रम मनोरंजन का अच्छा साधन हैं। वहीं लोगों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म भी मिल जाता है। लोग इस मंच पर आकर अपनी दिल की बात भी दूसरों के साथ सांझा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगला राहगीर कार्यक्रम आठ जनवरी को पटियाला चौक के पास करवाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में एसएसपी व पुलिस के अधिकारियों व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके समापन किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाबी, हरियाणवी और हिंदी गीतों पर जमकर धमाल मचाया। लोगों ने कार्यक्रम में जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन