{"_id":"65bfc5fd7541c8a3480f28cb","slug":"police-caught-190-drug-smugglers-in-one-year-jind-news-c-199-1-sroh1006-112554-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पुलिस ने एक साल में पकड़े 190 नशा तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पुलिस ने एक साल में पकड़े 190 नशा तस्कर
Sun, 04 Feb 2024 10:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाते डीएसपी अमित भाटिया। संवाद
नरवाना। नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से बचाना है।
डीएसपी और जिला नोडल अधिकारी अमित भाटिया ने बताया कि जिले में नशे का कारोबार खत्म करने के लिए पंजाब से सटे इलाकों में स्टेट एक्शन प्लान के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आने वाले दिनों में क्या कार्रवाई करनी है इसके बारे में एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। इस प्लान के तहत मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक साल में अब तक 103 एनडीपीएस के मुकदमे दर्ज कर 190 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों में 16359 प्रतिबंधित दवा के टैबलेट जब्त करने के अलावा करीब 7500 सिरप, 500 ग्राम हेरोइन, 2035 ग्राम चिट्टा और 3.50 क्विंटल चूरापोस्त बरामद किया है।
युवाओं को नशे से बचाने का प्रयास
स्कूल-कॉलेज में बच्चों को नशे से दूर रहने और उनके दुष्परिणाम के बारे में जागरूक किया जा रहा है। यह जागरूकता अभियान केवल शहरों में ही नहीं, बल्कि गांवों में भी चलाया जा रहा है। जागरूकता अभियान के तहत पुलिस विभाग गांवों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। अब तक इस अभियान के तहत 70 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
कितनों को चिह्नित किया, कितनों का छुड़वाया नशा
डीएसपी अमित भाटिया की अगुवाई में करीब दस गांवों की पहचान की गई थी, जिसमें से 700 से ज्यादा लोगों को चिह्नित कर इस मुहिम के तहत 70 से ज्यादा लोगों की नशे की लत छुड़वाने का काम किया गया। इसी कड़ी में खरल कन्या गुरुकुल में एडीजीपी श्रीकांत जाधव की रहनुमाई में कार्यक्रम आयोजित कर नशा छोड़ने वालों को सम्मानित किया गया था। इस दौरान सरपंच, पंच, प्रबुद्ध नागरिकों ने नशे के खिलाफ मुहिम में सहयोग देने का वादा किया था। बच्चों ने भी अपने आसपास के लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने की शपथ ली थी।
युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पुलिस प्रयासरत है। इसको लेकर छह सरकारी नशा मुक्ति केंद्र बनाए गए हैं। जिला पुलिस समाज में फैल रहे और फैलाने वाले को लेकर बेहद गंभीर है। नशा तस्करी करने वालों को किसी भी हालत पर बख्शा नहीं जाएगा। -अमित भाटिया, डीएसपी और जिला नोडल अधिकारी, नरवाना।