फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police arrested husband in case of woman's death under suspicious circumstances in Jajwan village.

Jind News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति को किया गिरफ्तार

Sat, 03 May 2025 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Police arrested husband in case of woman's death under suspicious circumstances in Jajwan village.
जींद। जाजवान गांव में महिला की संदिग्ध मौत के बाद सदर थाना पुलिस ने पति और सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव ले जाने के लिए मायका पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच बहस हो गई। शनिवार को मृतका का शव मायका पक्ष के लोग ले गए और अंतिम संस्कार करवाया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के राजथल निवासी धर्मबीर ने बताया कि उसकी बेटी मंजू की शादी साल 2021 में जाजवान गांव निवासी दीपक के साथ हुई थी। मंजू को डेढ़ साल की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह तीन बजे के करीब उसके दामाद दीपक ने उसे फोन पर सूचना दी कि मंजू का बीपी डाउन हो गया है, वह आ जाएं। मंजू का पिता धर्मबीर और मां मुकेश सहित परिवार के लोग गांव जाजवान पहुंच गए। यहां पर देखा तो मंजू बेड पर लेटी हुई थी। उसकी मौत हो चुकी थी। मंजू के गले पर निशान मिले। उसे मौत संदिग्ध लगी तो उसने तुरंत डायल 112 पर फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने धर्मबीर ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी मंजू की दीपक और दीपक की मां इंद्रावती ने गला दबाकर हत्या की है।

सदर थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर दीपक और उसकी मां के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। अस्पताल में मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव ले जाने पर मायका पक्ष और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच बहस शुरू हो गई थी। सदर थाना पुलिस ने आखिरकार हस्तक्षेप किया और मायका पक्ष के लोगों को शव सौंपा। वहीं मायका पक्ष के लोग आरोपी की गिरफ्तार पर अड़े थे। पुलिस ने आरोपी पति दीपक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed