फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police arrested girl accused of making obscene video viral in Jind

अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला:जींद पुलिस ने हिसार की आरोपी युवती को किया गिरफ्तार, 2 दिन के रिमांड पर लिया

Wed, 19 Feb 2025 11:37 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 19 Feb 2025 11:37 AM IST
सार

पुलिस जांच में सामने आया कि इस वीडियो को किसी तीसरी युवती के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और हिसार जिले से इस तीसरी आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Police arrested girl accused of making obscene video viral in Jind
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद सदर थाना क्षेत्र में युवती की अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने हिसार जिले से एक युवती को गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश करने के बाद पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

मामले की शिकायत थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने की थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली और मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण किया। इस पूरे षड्यंत्र में आरोपी युवक की पत्नी भी शामिल रही और उसने पीड़िता के साथ मारपीट भी की।

विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि इस वीडियो को किसी तीसरी युवती के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और हिसार जिले से इस तीसरी आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रिमांड के दौरान आरोपी युवती से पूछताछ की जा रही है ताकि इस पूरे मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और आरोपियों की भूमिका का खुलासा हो सके। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों पर भी जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed