{"_id":"7030dc12a7dec6baab13980202ee6714","slug":"police-arrest-one-with-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्कर पकड़ने गई पुलिस से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्कर पकड़ने गई पुलिस से झड़प
ब्यूरो/अमर उजाला, नरवाना (जींद)
Updated Wed, 26 Feb 2014 05:42 PM IST
विज्ञापन
मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ने गई पुलिस से स्थानीय लोगों ने हाथापाई की और आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद कर अन्य के खिलाफ मारपीट करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।
शहर थाना पुलिस के एएसआई राजकुमार मंगलवार देर शाम हमराहियों के साथ मादक पदार्थ तस्करी में वांछित चमेला कालोनी निवासी धर्मबीर को पकड़ने गए थे।
पुलिस जब धर्मबीर को चौदह ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर ले जा रही थी तभी स्थानीय लोग आरोपी को छुड़ाने की कोशिश में पुलिस से उलझ गए।
महिलाओं सहित लोगों ने आरोपी को छुड़ाने में पुलिस से हाथापाई भी की। थोड़ी देर में मौके पर और पुलिसकर्मी आ गए, जिसके बाद आरोपी को पकड़ कर लाया जा सका। पुलिस ने चमेला कालोनी के संदीप सहित चार-पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।