{"_id":"664663e7ed620942cb06d2f4","slug":"police-and-para-military-forces-took-out-flag-march-jind-news-c-199-1-jnd1001-117211-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाला
Fri, 17 May 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 17 May 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
16जेएनडी28: शहर में फ्लैग मार्च निकालते हुए पुलिस व पैरामिल्ट्री के जवान। संवाद
जींद। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने वीरवार सुबह पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक गीतिका जाखड़ के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से भयमुक्त मतदान करने की अपील की।
डीएसपी ने बताया कि जिला पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स ने मिलकर शहर जींद के एरिया में फ्लैग मार्च निकाला गया है। जिससे लोग बिना किसी डर के शांतिपूर्वक मतदान कर सकें। फ्लैग मार्च में जिला पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के करीब 100 से अधिक जवान मौजूद रहे। फ्लैग मार्च निकालने का हमारा मुख्य उद्देश्य नागरिकों के मन में सुरक्षा का अहसास दिलाना है कि वे बिना किसी डर, भय और निष्पक्ष होकर वोट दें। पुलिस का यही उद्देश्य है कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाया जाए, जिसके लिए फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें चुनाव करवाने के लिए तैयार हैं। जिसके लिए जगह-जगह नाकाबंदी की गई है। जो भी असामाजिक तत्व है जैसे नशे, अवैध शराब या अवैध हथियार के साथ कोई व्यक्ति पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर इंस्पेक्टर कमल आईटीबीपी, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक मुकेश देवी मौजूद रहीं।