फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Police action on firecrackers in the city, 11 confiscated

शहर में बुलेट से पटाखे बजाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 11 की जब्त

Fri, 18 Feb 2022 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Police action on firecrackers in the city, 11 confiscated
शहर में बुलेट बाइक से पटाखे बजाकर माहौल खराब करने वालों पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने 11 पटाखे बजाने वाली बुलेट को जब्त कर लिया। हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई में बाधा डालने के लिए शहर के बड़े राजनेताओं ने भी प्रयास किया लेकिन थाना प्रभारी की कार्रवाई को नहीं रोक पाए। जिसके बाद शहर के राजनेताओं ने थाना प्रभारी को अपना नाम व पता बताने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस ने आए दिन बुलेट से पटाखे बजाने वालों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र में घूम रहे बुलेट चालकों को रुकवाकर उनकी जांच की। जिन लोगों ने बाइक का साइलेंसर बदलवाकर पटाखे छोड़ने का काम किया उन पर पुलिस की कड़ी नजर रही। दिनभर में थाना क्षेत्र में 11 बाइकों को जब्त किया गया।
विज्ञापन

जानकार की बाइक छुड़वाने आए एक पुलिसकर्मी के साथ हुई धक्का मुक्की
बुलेट बाइकों से पटाखे बजाने वालों पर कार्रवाई के दौरान एक पुलिसकर्मी के जानकार की बाइक पकड़ी गई तो पुलिसकर्मी ने उस बाइक को जब्त करने की बजाए उसका चालान कर छोड़ने की गुहार थाना प्रभारी से लगाई। पुलिसकर्मी ने कहा कि बुलेट के जो कागजात कम हैं या फिर पटाखे बजाने का चालान करें। थाना प्रभारी के साथ इस बातचीत में दोनों के मध्य विवाद हो गया। जिसके बाद थाना प्रभारी व उनके साथ मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बाइक छुड़वाने के लिए आए पुलिसकर्मी के साथ धक्का मुक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बाइकों का 20 से 35 हजार रुपये तक का चालान
पटाखे बजाने व अन्य दस्तावेजों की कमी के कारण पकड़ी गई 11 बाइकों का 20 से 35 हजार रुपये तक का चालान बना है जिनके पास जो दस्तावेज बाइक का होगा। वह जुर्माना भरते समय उस कागजात को दिखाकर जुर्माना राशि को कम करवा सकता है।

थाना प्रभारी ने गाली गलौच करने का लगाया आरोप
उनके द्वारा जब्त की बाइक को छुड़वाने के लिए पुलिसकर्मी आया था लेकिन जब उन्होंने बाइक छोड़ने से मना कर बड़े अधिकारियों से पुलिसकर्मी को बात करने के लिए कहा तो उन्होंने उसके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दी।
-रविंद्र, सिविल लाइन थाना प्रभारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed