फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Poison free food plate is possible only through natural farming: Subhash ChandraPoison free food plate is possible only through natural farming: Subhash Chandra

प्राकृतिक खेती से ही संभव है जहर मुक्त भोजन की थाली : सुभाष चंद्र

Wed, 08 Jan 2025 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Poison free food plate is possible only through natural farming: Subhash ChandraPoison free food plate is possible only through natural farming: Subhash Chandra
08जेएनडी45: ​शिविर के समापन पर मौजूद किसान व हमेटी के अ​धिकारी व कर्मचारी। स्रोत हमेटी।
जींद। हमेटी में किसानों के लिए चलाए जा रहे प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हो गया। इसमें 50 किसानों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के समापन पर प्राकृतिक खेती के ट्रेनर डॉ. सुभाष चंद्र ने बताया कि प्राकृतिक खेती से फल, सब्जी व अनाज उत्पादन करके हम अपने खाने की थाली को जहर मुक्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रासायनिक कीटनाशकों और खादों के अंधाधुंध प्रयोग ने तो भोजन को जहरीला बना दिया है। अनाज, फलों व सब्जियों में किए जा रहे जहरीले कीटनाशकों के अवशेषों का स्तर भोजन में निरंतर बढ़ रहा है। यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को खत्म कर रहा है। यही कारण है कि आज कैंसर, ह्रदय घात जैसी जानलेवा बीमारियां निरंतर बढ़ रही हैं। इससे न केवल मनुष्य का स्वास्थ्य खराब हो रहा है, अपितु पशुओं की बीमारियों का भी यही हाल है। भूमि की उर्वरा शक्ति निरंतर घट रही है। खेती इतनी ज्यादा खर्चीली होती जा रही है।
विज्ञापन

30 क्विंटल प्रति एकड़ गेहूं-धान की पैदावार लेने के बाद भी किसान को शुद्ध आमदनी के नाम पर कुछ नहीं बच रहा। देसी गाय के गोबर व गोमूत्र और हमारे आसपास उगी हुई वनस्पतियों की मदद से खेती में प्रयोग होने वाले जैविक उर्वरक और जैविक कीट नियंत्रक तैयार किए जा सकते हैं। इससे किसान का खेती में होने वाला खर्चा बच सकता है। प्राकृतिक तरीके से पैदा किए गए फल, सब्जी व अनाजों में जहर की मात्रा नहीं होती। इनमें पौष्टिकता भी ज्यादा होती है। इसलिए उपभोक्ताओं की कोशिश यही होनी चाहिए कि वह प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से ही अपने खाने के लिए फल, सब्जियां, दाल आदि खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed