फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   PNG service to start soon; 4,300 households to receive connections.

Jind News: जल्द शुरू होगी पीएनजी सेवा, 4300 घरों को मिलेंगे कनेक्शन

Fri, 10 Apr 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
PNG service to start soon; 4,300 households to receive connections.
10जेएनडी12: अ​धिकारियों की बैठक लेते हुए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजेश कुमार आर्य। स्रो
जींद। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजेश कुमार आर्य ने बताया कि जिले में पीएनजी कनेक्शन की सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है। शुक्रवार को उनके कार्यालय में एचपीसीएल के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में इस परियोजना की प्रगति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

राजेश आर्य ने जानकारी दी कि एचपीसीएल जल्द ही पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू करेगी। परियोजना के प्रथम चरण में सफीदों क्षेत्र के 2000, जींद शहर के 1600 और नरवाना के 700 घरों को कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा मांग के अनुसार औद्योगिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को भी जोड़ा जाएगा। जिन क्षेत्रों में पीएनजी सेवा शुरू होगी, वहां उपभोक्ताओं को अपने पुराने एलपीजी कनेक्शन वापस जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को घर बैठे ही निर्बाध, सस्ती और सुरक्षित गैस आपूर्ति मिल सकेगी। फिलहाल विभाग विभिन्न संबंधित प्राधिकरणों से एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया में जुटा है। बैठक में एचपीसीएल के पीएनजी अधिकारी तेजपाल सिंह और सप्लाई इंचार्ज अमित सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed