Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
PNB donated fans to the school as part of Corporate Social Responsibility activities
{"_id":"67e839cb67a43d1a8608dc29","slug":"pnb-donated-fans-to-the-school-as-part-of-corporate-social-responsibility-activities-jind-news-c-199-1-jnd1002-132292-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पीएनबी ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी गतिविधियों के तहत स्कूल में भेंट किए पंखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पीएनबी ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी गतिविधियों के तहत स्कूल में भेंट किए पंखे
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
29जेएनडी17-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पंखे भेंट करते हुए बैंक कर्मचारी। स्रोत पीएनबी
Link Copied
जींद। पंजाब नेशनल बैंक के जींद मंडल ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी गतिविधियों के तहत कार्यक्रम का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूपगढ़ और राजकीय माध्यमिक विद्यालय मखंड में किया गया। इसमें बैंक के जींद मंडल प्रमुख सरवेंद्र सिंह, अग्रणी जिला प्रमुख अनुपम मरांडी, बुडायन शाखा प्रमुख बारु राम और जींद मैन ब्रांच से सीनियर मैनेजर धीरेंद्र पाठक ने भाग लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को सशक्त बनाना और उनकी सामाजिक और शिक्षा से संबंधित जरूरतों को पूरा करना था। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षा अभियान पर जोर दिया गया। इसके अलावा बैंक की तरफ से स्कूल को पंखे भेंट किए गए। पीएनबी जींद मंडल प्रमुख सरवेंद्र सिंह ने कहा कि बैंक की जिम्मेदारी केवल वित्तीय क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की भलाई में भी अपनी भूमिका निभाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाना है। पीएनबी इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।