{"_id":"6a57e8473af8aad0bb0e8c90","slug":"pms-helipad-built-near-railway-junction-cm-will-reach-jind-this-evening-jind-news-c-199-1-sroh1009-156777-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रेलवे जंक्शन के पास बनाया पीएम का हेलीपैड, आज शाम जींद पहुंच जाएंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रेलवे जंक्शन के पास बनाया पीएम का हेलीपैड, आज शाम जींद पहुंच जाएंगे सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के प्रस्तावित दौरे को लेकर अंतिम तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। एसपीजी के निरीक्षण के बाद पीएम मोदी के हेलीपैड में बदलाव किया गया है। पहले प्रधानमंत्री का हेलीपैड पुलिस लाइन में प्रस्तावित था लेकिन अब इसे रेलवे जंक्शन के पास बनाया गया है।
बुधवार को पीएम मोदी की जनसभा स्थल का मुआयना करने जींद पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह वीरवार शाम को ही जींद पहुंच जाएंगे। वे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की फाइनल तैयारी की समीक्षा करेंगे।
बेदी ने जनसभा स्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि प्रधानमंत्री 17 जुलाई को हेलीकॉप्टर से सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से देश की पहली 10 कोच वाली हाइड्रोजन ट्रेन को सोनीपत के लिए हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वह जनसभा स्थल पर पहुंचकर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे और प्रदेश की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन
बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा हरियाणा और विशेष रूप से जींद के लिए ऐतिहासिक रहेगा। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ और पहली इको-फ्रेंडली रैली इस कार्यक्रम को विशेष बनाएगी। प्रयास है कि कार्यक्रम में अधिकतम इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों का उपयोग हो ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश पूरे देश तक पहुंचे।
सुरक्षा कारणों से बदला कार्यक्रम
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री का पहले पुलिस लाइन से शहर के मुख्य मार्ग गोहाना रोड, रानी तालाब, सब्जी मंडी, रुपया चौक और पटियाला चौक होते हुए रेलवे जंक्शन तक पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। मंगलवार को एसपीजी की टीम ने पूरे रूट का निरीक्षण किया और सुरक्षा कारणों से जिला प्रशासन को रूट में बदलाव करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग रेलवे जंक्शन के समीप कराने का निर्णय लिया गया जिससे वह सीधे स्टेशन पहुंचकर हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करेंगे।
एसपीजी ने हेलीकॉप्टर उतारकर पीएम के आगमन की रिहर्सल की
बुधवार शाम करीब साढ़े 5 बजे भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर आसमान में उड़ता दिखाई दिया। हेलीकॉप्टर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों की छतों पर चढ़ गए। हेलीकॉप्टर ने शहर के कई इलाकों का निरीक्षण किया और रेलवे जंक्शन के पास बनाए गए हेलीपैड पर उतरकर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर रिहर्सल की। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने शहर और रैली स्थल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि एसपीजी ने रैली स्थल और प्रधानमंत्री के संभावित रूट के आसपास स्थित घरों की छतों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस को दिशा-निर्देश और इनपुट दिए हैं। इसके बाद करीब सवा छह बजे हेलीकॉप्टर जींद से रवाना हो गया। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां लगातार तैयारियों का जायजा ले रही हैं।
पीएम मोदी ने फेसबुक पर साझा की हाइड्रोजन ट्रेन की फोटो
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (नमो ग्रीन रेल) की तस्वीरें अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर साझा की हैं। पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा, भारत की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन हरियाणा से शुरू होने जा रही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस परियोजना को लेकर उत्साह जताया और बड़ी संख्या में पोस्ट को साझा किया।