फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   PMO furious if cleanliness was not found in civil hospital

नागरिक अस्पताल में नहीं मिली सफाई तो भड़के पीएमओ

Mon, 21 Mar 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
PMO furious if cleanliness was not found in civil hospital
जींद। नागरिक अस्पताल में सोमवार को जब पीएमओ (प्रधान चिकित्सा अधिकारी) डॉ. लोकवीर अपने ऑफिस में पहुंचे तो यहां सफाई नहीं मिलने गुस्से से लाल हो गए। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में अन्य स्थानों पर भी जांच की तो पाया कि मुख्य गेट पर भी रुई के टुकड़े व गंदगी पड़ी है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की क्लास लगाई और उनको दो टूक कहा कि भविष्य में ऐसा फिर मिला तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि उनके कमरे में ही सफाई नहीं है तो अन्य अस्पताल का क्या हाल होगा। पांच दिन पहले भी पीएमओ ने सफाई व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों को फटकार लगाई थी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में सफाई कर्मचारी सुबह साढ़े सात बजे आ जाते हैं, जबकि चिकित्सक नौ बजे आते हैं। इससे पहले ही सफाई कर्मचारियों को अस्पताल की सफाई करनी होती है। सुबह नौ बजे जब पीएमओ डॉ. लोकवीर अपने कमरे में पहुंचे तो यहां सफाई नहीं मिलने पर लाल हो गए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को बुलाया और दो टूका कहा कि अब कार्रवाई के लिए तैयार रहें। बार-बार कहने के बावजूद सफाई नहीं हो रही है। इसके बाद उन्होंने अन्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ इमरजेंसी वार्ड का दौरा किया। यहां पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। बाथरूम में रात को पानी नहीं होने की शिकायत मरीजों ने की। अस्पताल के मुख्य गेट पर भी सफाई नहीं मिली। पीएमओ डॉ. लोकवीर ने कहा कि अभी तक तो उन्होंने केवल कर्मचारियों को चेतावनी दी थी। अब वह कलम चलाने पर मजबूर हैं। पीएमओ ने पूरे अस्पताल के सफाई कर्मचारियों की क्लास लगाई और उन्हें कड़े शब्दों में चेतावनी दी। पीएमओ ने कहा कि यदि उनके खुद के कमरे में ही सफाई नहीं है तो अन्य अस्पताल की क्या दशा होगी। पीएमओ ने कहा कि सुबह साढ़े सात बजे आकर आप लोग क्या करते हैं। भविष्य में यदि पूरे अस्पताल में कहीं भी कूड़ा मिला तो कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मुख्य गेट पर भी सफाई नहीं होने पर काफी नाराजगी जताई। उनके साथ एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल, डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed